कंगना रनौत की लव लाइफ पर KRK ने खोले राज, कहा-इमरान को कर रहीं डेट, लव जिहाद का दिया एंगल
कंगना रनौत की लव लाइफ पर KRK ने खोले राज, कहा-इमरान को कर रहीं डेट, लव जिहाद का दिया एंगल
मुंबई। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत( Kangana Ranaut) अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार कंगना अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। कंगना की लव लाइफ को लेकर अक्सर विवादों में रहन वाले अभिनेता और क्रिटिक कमाल राशिद खान (Kamaal Rashid Khan) ने राज खोले हैं। केआरके ने कंगना के अफेयर को लेकर राज खोला और उसे लव जिहाद का एंगल ले लिया। हालांकि थोड़ी ही देर में केआरके ने अपने ट्विट को डिलीट भी कर दिया है।

कंगना रनौत की लव लाइफ को लेकर खुलासा
अक्सर अपने बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले केआरके ने इस बार बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत की लव लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है। केआरके ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक ट्वीट लिखा और कहा कि कंगना किसी को डेट कर रही है। 16 अगस्त को रात करीब 8 बजे केआरके ने कंगना रनौत के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा कि ब्रेकिंग न्यूज- कंगना रनौत, एक इजिप्टएन लड़के को डेट कर रही हैं, जिसका नाम इमरान है। उन्होंन कंगना की दो तस्वीरें भी साझा की, जिसमें वो किसी शख्स को किस कर रही है। केआरके ने आगे लिखा कया ये लव जिहाद नहीं है, दीदी आपसे ये उम्मीद नहीं थी।

कुछ ही देर में डिलीट किया ट्वीट
केआरके ने इस ट्वीट के बाद ही ये तेजी से वायरल हो गया। केआरके ने इसे लव जिहाद का एंगल देने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग कंगना को सपोर्ट करते दिखें तो वहीं केआरके फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। हालांकि थोड़ी ही देर बाद केआरके ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया। कंगना को लेकर केआरके इस खुलासे पर अब तक एक्ट्रेस की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

कौन है मिस्ट्रीमैन
आपको बता दें कि केआरके ने जिस शख्स के साथ कंगना की तस्वीर शेयर की थी उसके साथ कंगना की पहले भी कई तस्वीरें सामने आ चुकी है। कंगना के सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म पर इस शख्स के संग कई फोटोज हैं। 28 जुलाई को कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस पोस्ट शेयर किया, जिसमें वहीं शख्स है, जिसे केआरके इमरान बता रहे हैं। हालांकि कंगना ने अपनी पोस्ट में उसका नाम रिजवान लिखा है। कंगना ने रिजवान की खूब तारीफ की है और उसे किस करते हुए बर्थडे केक खिलाया। हालांकि इस शख्स के बारे में फिलहाल बहुत जानकारी नहीं मिल सकी है।
दुनिया के सबस अमीर शख्स एलन मस्क ने बताया अपना डेथ प्लान,इस ग्रह पर लेना चाहते हैं अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications