Tesla और Space X के मालिक एलन मस्क ने बताया अपना डेथ प्लान, धरती नहीं इस ग्रह पर लेना चाहते हैं अंतिम सांस
Tesla और Space X के मालिक एलन मस्क ने बताया अपना डेथ प्लान, धरती नहीं इस ग्रह पर लेना चाहते हैं अंतिम सांस
नई दिल्ली। टेस्ला (Tesla) और स्पेस एक्स (Space X) के मालिक और सीईओ एलन मस्क(Elon Musk) अक्सर चर्चा में रहते हैं। उनके एक ट्वीट से बिटक्वॉइन( Bitcoin) के दाम पलट जाते हैं। इन दिनों एलन मस्क अपने स्पेस मिशन को लेकर चर्चा में रहते हैं। वो आए दिन मंगल ग्रह( Mars) पर जाने की बात करते रहते हैं। अब उन्होंने अपने मरने के बारे में लिखा है। एलन मस्क ने धरती पर नहीं बल्कि मंगल ग्रह पर मरने की इच्छा जताई है।

एलन मस्क ने बनाया अपना डेथ प्लान
एलन मस्क ने अपने ताजा ट्वीट में अपनी मृत्यु को लेकर अपने विचार को रखा है। उन्होंने बताया है कि वो अपनी आखिरी सांस कहां लेना चाहते हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने मृतयु को लेकर लिखा तो उसक जवाब में एलन मस्क ने मौत को लेकर अपना विचार लिख दिया। जब एक यूजर ने लिखा कि मौत एक विकल्प है और आप इसे बनाते हुए मुझे कभी पकड़ नहीं पाएंगे।

इस ग्रह पर मरने की जताई इच्छा
यूजर के इस ट्विट पर एलन मस्क ने लिखा कि मेरे लिए जब भी मौत आएगी मैं उसका स्वागत करुंगा। इसके बाद एक यूजर ने एलन से पूछा कि अगर मौत मंगल पर नहीं आई तो आप क्या करेंगे। इस सवाल के जवाब में एलन मस्क ने लिखा कि मैं मंगल ग्रह पर ही मरना चाहता हूं। आपको बता दें कि एलन मस्क स्पेस मिशन पर काम कर रहे हैं।

2020 में नहीं ली सैलरी, फिर भी दुनिया के सबसे अमीर
दुनिया के सबसे बड़े रईस और इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला क साथ-साथ स्पेसक्स क मालिक एलन मस्क ने साल 2020 में कोई सैलरी नहीं ली। साल 2020 में एलन मस्क की कमाई जीरो रही। वहीं साल 2019 में उनकी सैलरी 23,760 डॉलर थी। एलन मस्क टेस्ला और स्पेस एक्स में मैज्योरिटी शयर होल्टर हैं।

दुनिया के नंबर 1 अमीर
एलन मस्क ने हाल ही में ऐमजॉन (Amazon) के जेफ बेजोस को पछाड़कर दुनिया के सबसे अमीर शख्स का खिताब अपने नाम किया है। जहां पिछले साल वो बजोस से पिछड़ गए थे, वहीं इस साल उन्होंने सबको पछाड़कर दुनिया के सबसे रईस शख्स का खिलाब हासिल कर लिया है। ब्लूमबर्ग बिलनियर इंडेक्स के मुताबित मस्क के पास 195 अरब डॉलर की कुल संपत्ति है।
RBI ने बदले बैंक खातों से जुड़ा नियम, 31 अक्टूबर तक निपटाना होगा ये काम, वरना अकाउंट हो जाएगा बंद












Click it and Unblock the Notifications