Katrina Kaif- Vicky Kaushal wedding: जानिए कैट-विक्की की रीयल लवस्टोरी का कौन है डायरेक्टर?

मुंबई, 07 दिसंबर। बॉलीवुड की 'बार्बी गर्ल' कैटरीना कैफ और 'उरी फेम' एक्टर विक्की कौशल की शादी की खबरें इस वक्त बॉलीवुड के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की-कैट 9 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट में शादी करने वाले हैं, शादी को मीडिया से दूर रखा गया है और इसलिए इस शादी को लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट भी नहीं आया है। कैटरीना के कुछ करीबी भी इस शादी की खबर को झूठी ठहरा चुके हैं लेकिन जिस तरह से विक्की-कैट का पूरा परिवार राजस्थान के लिए रवाना हुआ है उससे यही लगता है कि मीडिया और लोगों की भीड़ को दूर रखने के लिए इस शादी पर परिवार वाले कोई अधिकारिक बयान नहीं दे रहे हैं।

विक्की-कैट के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में हो रहे हैं

विक्की-कैट के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में हो रहे हैं

आपको बता दें कि लंबे वक्त से विक्की-कैट के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में हो रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर कुछ कहा नहीं है आज तक लेकिन जिस तरह से दोनों को पार्टी और इवेंट में साथ-साथ देखा जाता था, उससे यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे के काफी करीब आ गए हैं। गौर करने वाली बात ये है कि विक्की और कैटरीना ने एक भी फिल्म साथ में नहीं की है, उसके बावजूद दोनों का इश्क परवान कैसे चढ़ा, ये हर किसी के लिए रहस्य है।

 विक्की-कैट की रीयल लवस्टोरी के डायरेक्टर करण जौहर?

विक्की-कैट की रीयल लवस्टोरी के डायरेक्टर करण जौहर?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विक्की-कैट की रीयल लवस्टोरी में डायरेक्टर की भूमिका मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने निभाई हैं। दरअसल करण ने अपने टॉक शो 'कॉफी विद करण' पर कैटरीना से सवाल पूछा था कि वो आगे किसके साथ काम करना पसंद करेंगी? तब उसके जवाब में कैटरीना ने विक्की का नाम लिया था, क्योंकि वो एक्टर अच्छे हैं, इसके बाद ये बात करण ने बाद में विक्की को अपने ही शो में बताई थी। जिस पर विक्की ने बहुत ही हैरानी से रिएक्शन दिया था और कैटरीना की खूबसूरती की तारीफ की थी।

सलमान के सामने कैफ को विक्की ने किया था प्रपोज

सलमान के सामने कैफ को विक्की ने किया था प्रपोज

इसके बाद एक स्टार स्क्रीन अवॉर्ड में होस्ट बने विक्की कौशल एक्ट्रेस कैटरीना से भरे स्टेज पर शादी के लिए पूछ लिया था। विक्की ने कैटरीना से कहा था कि 'मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, शादियों का मौसम चल रहा है आप भी एक विक्की कौशल को ढूंढकर उससे शादी क्यों नहीं कर लेतीं? इस पर कैफ ने कहा था - हिम्मत नहीं है। हालांकि जिस वक्त ये सब स्टेज पर चल रहा था उस वक्त कैमरा सलमान खान की ओर घूम गया था, जो कि उस वक्त दर्शक दीर्घा में सबसे आगे बैठे थे।

कैफ ने सलमान-रणबीर को किया था डेट?

कैफ ने सलमान-रणबीर को किया था डेट?

मालूम हो कि बॉलीवुड में कैटरीना के लिए बहुत कुछ करने वाले सलमान खान के बारे में कहा जाता है कि वो और कैट भी रिलेशनशिप में थे, हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया है। फिलहाल आज भी कैटरीना खान परिवार के बहुत करीबी हैं और अक्सर उनके यहां के आयोजनों में मेहमान के रूप में नजर आती हैं। सलमान के बाद कैटरीना का नाम रणबीर कपूर से जुड़ा , कहा जाता है कि दोनों लिवइन में भी थे लेकिन नीतू कपूर को वो पसंद नहीं थीं और इसी कारण दोनों अलग हो गए। जबकि विक्की कौशल का नाम हरलीन सेठी के साथ जुड़ चुका है।

हर जगह साथ-साथ दिखने लगे

हर जगह साथ-साथ दिखने लगे

फिलहाल स्टार स्क्रीन अवॉर्ड के बाद कैटरीना और विक्की कौशल को साथ-साथ काफी देखा जाने लगा। कई पार्टी इवेंट में दोनों एक ही गाड़ी से आते दिखे तो कई बार देर रात विक्की कौशल को कैटरीना कैफ के घर के सामने देखा गया। कहा जाता है कि दोनों के बीच दोस्ती कराने का श्रेय करण जौहर को ही जाता है। कुल मिलाकर दोनों के फैंस बेसब्री से दोनों की शादी की पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं, देखते हैं कि उनका ये इंतजार कब पूरा होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+