Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

KBC 14: केबीसी में महिलाओं की हैट्रिक, लगातार तीसरी बार महिला बनी पहली करोड़पति, देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 19 सितंबर। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वां सीजन का रोमांच अपने पूरे शबाब पर है। शो में आने वाले प्रतियोगीगण कभी अपने ज्ञान से तो कभी अपनी बातों को लोग मनोरंजित करते हैं और उस पर शो के यूएसपी अमिताभ बच्चन की संवाद अदायगी लोगों का दिल चुरा रही है। सीजन 14 को अपना पहला करोड़पति भी मिल चुका है, जिसका प्रोमो आउट हो चुका है। इस सीजन में एक करोड़ जीतने वाली भी एक महिला ही है, जिनका नाम है कविता चावला।

कोल्हापुर की रहने वाली हैं कविता चावला

कोल्हापुर की रहने वाली हैं कविता चावला

मूल रूप से कोल्हापुर की रहने वाली 45 साल की कविता चावला का जीवन काफी संघर्ष में कटा है लेकिन पढ़ाई के प्रति लगाव, कुछ कर गुजरने की चाहत और अपने ज्ञान के बल पर आज वो एक करोड़ जीत चुकी है। सोनी टीवी ने अपने ऑफिशियल इंस्ट्रागाम पर शो के प्रोमो को आउट किया है, जिसके बाद लोगों को उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

 केबीसी के शो में महिलाओं की हैट्रिक

केबीसी के शो में महिलाओं की हैट्रिक

आपको जानकर हैरत होगी कि केबीसी के शो में महिलाओं की हैट्रिक हो गई है क्योंकि लगातार 12वें, 13वें और 14वें सीजन में शो की पहली करोड़पति महिला ही हैं, जो कि अपने आप में एक अनोखी और खास बात है। ये आंकड़ा ये बताने के लिए काफी है कि महिलाओं को अगर मौका मिले तो किसी भी मामले में पुरुषों से कम नहीं है। महिलाएं केवल घर ही नहीं संवार सकती बल्कि वो देश और समाज को भी बदल सकती है।

आइए आपको बताते हैं कि 12वें , 13वें और 14वें सीजन में कौन बना था पहला करोड़पति...

नाजिया नसीम

नाजिया नसीम

केबीसी 12 में दिल्ली की नाजिया नसीम पहली करोड़पति बनी थीं।नाजिया नसीम दिल्ली में एक कंपनी में कम्यूनिकेशन मैनेजर के तौर पर काम करती हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में तीन महिलाएं ही करोड़पति बनी थीं. जिनमे नाम हैं नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा और अनूपा दास।

हिमानी बुंदेला

हिमानी बुंदेला

जबकि केबीसी 13 में दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला सीजन की पहली करोड़पति थीं। आगरा के राजपुर चुंगी की रहने वाली हिमानी बुंदेला ने एक हादसे में अपनी आंखें खो दी थीं। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई जारी रखी उन्होंने ग्रेजुएशन और इसके बाद बीएड किया और आज वो केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं। हिमानी के अलावा इस सीजन में छतरपुर के साहिल आदित्य अहिरवार ने 1 करोड़ रुपए जीते थे।

कविता चावला

केबीसी के 14वें सीजन की पहली करोड़पति भी एक महिला ही हैं, जिनका नाम कविता चावला हैं। केवल 12वीं तक पढ़ाई करने वाली कोल्हापुर की रहने वाली 45 साल की कविता चावला ने अपने ज्ञान के दम पर एक करोड़ की धनराशि अपने नाम की है। वो उन लोगों के मिसाल बन गई हैं, जो ये सोचती हैं कि शादी के बाद या हाउसवाइफ बनने के बाद वो कुछ नहीं कर सकतीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+