KBC 14: केबीसी की वापसी पर बोले अमिताभ- 'देवियों और सज्जनों मुझे नौकरी मिल गई'
नई दिल्ली, 04 अगस्त। सोनी टीवी पर एक बार फिर से 'देवियों और सज्जनों' वाली आवाज की वापसी होने जा रही है। जी हां, आपने सही समझा, हम यहां बात कर रहे हैं सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की, जिसका 14 वां सीजन सोनी टीवी पर 7 अगस्त से रात नौ बजे प्रसारित होने जा रहा है। शो के प्रोमो ने एक बार फिर से लोगों को इसके प्रति क्रेजी कर दिया है। लोग बड़ी ही बेताबी से इस शो का इंतजार कर रहे हैं।

'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं क्योंकि मुझे नौकरी मिल गई है'
इसमें कोई शक नहीं कि ये शो बिना अमिताभ के अधूरा है लेकिन शो की प्रेसवार्ता में अमिताभ बच्चन ने जो कहा उसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया, क्योंकि जब शो की वापसी के बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'मैं बहुत ज्यादा खुश हूं क्योंकि मुझे नौकरी मिल गई है', जैसे ही ये बात 'बिग बी' ने कही तो वहां मौजूद हर इंसान हंसने को मजबूर हो गया। लेकिन सच तो यही है कि इसी विनम्रता, काम के प्रति लगन और समर्पण ने ही अमिताभ को सदी का महानायक बनाया है।
Recommended Video

'हाथ नहीं मिला सकते थे, गले नहीं मिल सकते थे'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अमिताभ ने कहा कि कोविड की वजह से पिछले दो सीजन में हमें बहुत सारी गाइडलाइंस को फॉलो करना होता था। हम प्रतियोगियों से हाथ नहीं मिला सकते थे, गले नहीं मिल सकते थे, महिला प्रतियोगियों को हम हॉट सीट तक नहीं ले जा सकते थे लेकिन इस बार अब ये चीजें होंगी, मैं वैसे ही लोगों से मिलूंगा, जैसे कि कोविड से पहले के सीजन में लोगों से मिला करता था।

'कभी मैं भी सपनों को लेकर ही मुंबई आया था'
उन्होंने आगे कहा कि 'किसी भी शो के हिट होने के पीछे टीम वर्क का हाथ होता है। केवल मैं या शो के लोग ही नहीं बल्कि सारे प्रतियोगी इस शो को हिट कराने में मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कोई प्रतियोगी मुझसे अपनी जर्नी के बारे में शेयर करता है तो मैं उससे जुड़ जाता हूं, हालांकि लोगों को लगता होगा कि मैं ये प्रभाव डालने के लिए करता हूं लेकिन सच ये है कि मैं इसे इसलिए जोड़ लेता हूं क्योंकि कभी मैं भी सपनों को लेकर ही मुंबई आया था।'

'हर एक एपीसोड से पहले नर्वस हो जाता हूं'
अमिताभ ने बताया कि वो हर एक एपीसोड से पहले नर्वस होते हैं? उनके दिमाग में चलता रहता है कि अब आगे का क्या होगा, कैसे हैंडिल करूंगा। मैं अपने सारे दर्शकों और शो में आने वालों का शुक्रिया अदा करता हूं क्योंकि उनकी वजह से ही शो आगे बढ़ पा रहा है। उनका प्यार हमें ये शो जारी रखने पर मदद करता है।












Click it and Unblock the Notifications