KBC 13: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन ने अमिताभ को बताया Cool, बिग बी ने भी खोले कई राज
मुंबई, 22 सितंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति 13' का हर एपीसोड लोगों को रोमांचित कर देता है। मंगलवार को भी प्रसारित हुआ केबीसी का शो काफी मजेदार था। कल हॉट सीट पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन पटवा ने ऐसा गेम खेला, जिसे देखकर खुद अमिताभ भी प्रफूल्लित हो गए। मालूम हो कि ओशीन ने भी अमिताभ बच्चन से कुछ सवाल पूछे, जिसका जवाब देते हुए सदी के महानायक भी खूब हंसे।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशीन
शो की शुरुआत ही ओशीन के वीडियो से होती है, जिसमें ओशीन अपनी सेल्फी स्टिक से सोशल मीडिया पर लोगों को केबीसी के बारे में बताते हुए दिखती हैं कि तभी अमिताभ बच्चन की एंट्री होती है और उसके बाद अमिताभ भी सबको 'हाय' बोलते हैं लेकिन फिर ओशीन से इशारा करते हैं कि शो अब स्टार्ट होने जा रहा इसलिए कैमरा बंद कर दीजिए, फिर इसके बाद केबीसी का शो शुरू होता है।

'आप बहुत कूल लग रहे हैं ये आपने कहां से लिया है?'
इसी गेम के दौरान ओशीन, अमिताभ बच्चन से उनकी कुछ तस्वीरों के बारे में पूछती हैं. जो कि अमिताभ ने कभी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। इनमें से एक तस्वीर में अमिताभ एक कलरफुल स्वेटशर्ट में नजर आ रहे थें, जिस पर जबलपुर की ओशीन उनसे पूछती हैं कि 'आप बहुत कूल लग रहे हैं ये आपने कहां से लिया है?', जिस पर बच्चन बोलते हैं कि 'ये जो हमारे सुपुत्र हैं, उन्होंने हमको हमारे जन्मदिवस पर भेंट किया था'।

'ये ग्लासेज मेरी पोती आराध्या ने हमें गिफ्ट किया'
इसके बाद ओशीन बिग बी के खास सनग्लासेज के बारे में पूछती हैं, जिस पर अमिताभ कहते हैं कि 'ये ग्लासेज मेरी पोती आराध्या ने हमें गिफ्ट किया है।' इसी तरह से ओशीन से बात करते हुए अमिताभ ने अपने से जुड़े कई राज खोले। अमिताभ और ओशीन के बीच का वार्तालाप काफी मजेदार है,सोनी टीवी ने अपने सोशल मीडिया पर दोनों लोगों की बात का वीडियो को शेयर भी किया है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
ओशिन पटवा ने 6 लाख 40 हजार जीते
आपको बता दें कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओशिन पटवा ने 6 लाख 40 हजार की धनराशि अपने नाम की। जब ओशीन को 12 लाख 50 हजार के लिए सवाल पूछा गया तब तक वह अपनी सभी लाइफ लाइन खो चुकी थीं, सवाल का सही उत्तर नहीं पता होने के कारण उन्होंने गेम छोड़ने का फैसला किया।
क्या वो सवाल जिसका जवाब ओशीन को नहीं पता था?
इनमें से किसे राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, जिसका नाम अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखा गया है, से सम्मानित नहीं किया गया ?
A.अंजू बॉबी जॉर्ज
B. पुलेला गोपीचंद
C. गीत सेठी
D. बाइचुंग भूटिया
सही जवाब था D 'बाइचुंग भूटिया'












Click it and Unblock the Notifications