KBC 13:अब घर बैठे खेलें केबीसी, बन सकते हैं लखपति, जानिए क्या है तरीका

मुंबई, 26 अगस्त। केबीसी के 13वें सीजन की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। शो के तीन एपीसोड प्रसारित हो चुके हैं और हर बार की तरह शो ने लोगों का दिल जीत लिया है। शो की तीसरी प्रतियोगी रही ओडिशा की स्वाति श्रीलेखा, जिन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीतकर गेम क्विट कर दिया। वैसे आपको बता दें कि इस बार केवल हॉट सीट पर ही बैठकर आप केबीसी का खेल नहीं खेल सकते हैं। बल्कि इस बार आप घर बैठे भी इस गेम के जरिए लखपति बन सकते हैं।

Recommended Video

    KBC 13: घर बैठे खेलें KBC, जीते लाखों रुपये, जानें Online खेलने का तरीका | वनइंडिया हिंदी
    जानिए क्या है केबीसी को घर बैठे खेलने का तरीका

    जानिए क्या है केबीसी को घर बैठे खेलने का तरीका

    • सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से Sony LIV app डाउनलोड करें।
    • फिर Play Along के लिए LIV app को सब्सक्राइब करें।
    • LIV app को सब्सक्राइब करने से आपको कई गिफ्ट भी मिल सकते हैं।
    • फिर Play Along ऑप्शन पर क्लिक करें।
    एप्प पर अपना प्रोफाइल अपडेट करें

    एप्प पर अपना प्रोफाइल अपडेट करें

    • खुद को रजिस्टर करें और एप्प पर अपना प्रोफाइल अपडेट करें।
    • केबीसी प्ले अलॉन्ग में भाग लेने का बेसिक नियम यह है कि प्रतिभागियों की आयु 18 वर्ष से अधिक और भारत का नागरिक होना चाहिए।
    • आप अपनी भाषा के अनुसार हिंदी या अंग्रेजी का चुनाव कर सकते हैं।
    • जब अमिताभ बच्चन टेलीविजन पर प्रश्न पूछते हैं, तो वही आपके मोबाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
    हर सही उत्तर के लिए 200 अंक दिए जाएंगे

    हर सही उत्तर के लिए 200 अंक दिए जाएंगे

    • आपको निर्धारित समय में सही प्रश्न का सलेक्शन करना है।
    • लेकिन अगर आपका समय समाप्त हो जाता है या आप गलत जवाब देते हैं तो आप केबीसी Play Alongसे बाहर नहीं होंगे।
    • आप अगले प्रश्न के साथ खेल जारी भी रख सकते हैं।
    • प्रत्येक उत्तर आपको अंक दिलाएगा।
    • इसमें हर सही उत्तर के लिए 200 अंक दिए जाएंगे।
    शो के पहले कंटेंस्टेंट थे ज्ञानराज

    शो के पहले कंटेंस्टेंट थे ज्ञानराज

    'केबीसी 13' के पहले प्रतियोगी का नाम ज्ञानराज था, जो कि बीएसए के उन 100 यंग साइंटिस्ट के प्रतिष्ठित ग्रुप में शामिल थे, जिन्हें पीएम मोदी को सलाह देने के लिए चुना गया था।

    अमिताभ हैं शो की जान

    आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन और केबीसी अगर एक-दूसरे के पर्याय कहे जाएं तो गलत ना होगा। केबीसी का यह 13वां सीजन है। केवल सीजन 3 को छोड़ दिया जाए तो बिग बी ने इस क्विज शो के सारे सीजन होस्ट किए हैं और हर बार इस शो ने सफलता का नया इतिहास लिखा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+