Katrina-Vicky Wedding: विक्की की दुल्हनिया बनने जा रही कैटरीना ने राहुल गांधी को कहा था Half Indian, क्यों?
मुंबई, 07 दिसंबर। बॉलीवुड की 'चिकनी चमेली' यानी कि कैटरीना कैफ और 'मांचो मैन' विक्की कौशल की शादी की खबरों से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा है। हालांकि विक्की-कैट की शादी की खबरों की अधिकारिक पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन जिस तरह राजस्थान में दोनों के परिवार वाले पहुंचे हैं, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है बॉलीवुड का ये प्रेमी जोड़ा 9 दिसंबर को सात फेरे लेने वाला है। आपको बता दें कि वैसे को कैटरीना कैफ अपनी सूरत की ही तरह काफी भोली-भाली और स्वीट हैं और आम तौर पर मीडिया में किसी भी तरह का बयान देने से बचती हैं लेकिन एक बार उन्होंने ऐसा कुछ बोल दिया था, जिस पर मुंबई से लेकर दिल्ली तक की सियासी गलियारों में भूचाल आ गया था।

मुझे लोग 'हॉफ इंडियन' कहकर संबोधित करते हैं: कैटरीना
दरअसल ये बात साल 2011 की है और उस वक्त एक के बाद एक हिट फिल्में देकर दौलत-शौहरत की बुलंदी पर बैठीं कैटरीना कैफ ने एक इंटरव्यू में अपनी पहचान से जुड़े सवाल पर करारी बात कही थी। कैटरीना ने कहा कि 'मैं थक गई हूं अपनी पहचान के बारे में जवाब देते-देते, मुझे समझ नहीं आता है कि लोग मेरी पहचान पर प्रश्न क्यों उठाते हैं? जबकि मेरी मां ब्रिटेन की और मेरे पापा इंडियन है इसलिए मैं भी इंडियन हुई लेकिन मुझे लोग 'हॉफ इंडियन' कहकर संबोधित करते हैं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तो 'हॉफ इंडियन' हैं: कैट
उन्होंने आगे कहा था कि 'मैं लोगों से पूछती हूं कि अगर मैं हॉफ इंडियन हूं तो फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी तो हॉफ इंडियन हुए ना? आखिर उनके पिता राजीव गांधी भी तो इंडियन थे लेकिन उनका मां सोनिया गांधी विदेशी हैं लेकिन जब वो इंडियन हो सकते हैं तो फिर मैं क्यों भारतीय नहीं हूं? '
कैटरीना के इस बयान पर मचा था बवाल
कैटरीना ने तो ये बात अपने संदर्भ कही थी लेकिन उनके इस बायन पर भूचाल आ गया था और राजनीतिक बयान तेज हो गए थे। हालांकि बयान बढ़ता देख कैटरीना ने मांफी मांग ली थी और उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी को हर्ट करने का नहीं था, उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया।

कैटरीना के पिता कश्मीरी हैं
मालूम हो कि कैटरीना के पिता कश्मीरी हैं जबकि उनकी मां ब्रिटेन निवासी हैं। कैटरीना का जन्म हांग-कांग में हुआ था, जब वो काफी छोटी थीं, तब ही उनके मम्मी-पापा का तलाक हो गया था। उनके पास ब्रिटेन का पासपोर्ट हैं और वो यहां पर वोट नहीं दे सकती हैं। जबकि राहुल गांधी भारत के नागरिक हैं और वो सांसद भी हैं और देश के सबसे बड़े सियासी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट में शादी?
फिलहाल ऐसी खबर है कि कैटरीना और विक्की 9 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर सिक्स सेंसेस बरवाड़ा फोर्ट में शादी करने वाले हैं,दिसंबर को हल्दी और मेहंदी सेरेमनी के बाद शाम को पार्टी होगी। शादी दो तरह से होगी, ऐसा कहा जा रहा है कि कैटरीना और विक्की पहले भारतीय हिंदू रिती-रिवाजों से और फिर क्रिश्चियन रिती-रिवाजों से शादी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications