Karisma Kapoor के नखरों से परेशान हो डायरेक्टर ने शूटिंग के बीच दिखाया था बाहर का रास्ता, फिल्म हुई थी सुपरहिट
Karisma Kapoor controversies: करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रही हैं और उन्होंने अपने करियर में बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी थीं। हालांकि, करिश्मा के बारे में कहा जाता है कि वह सेट पर काफी नखरे दिखाती थीं और उनके टैंट्रम से दूसरे स्टार्स परेशान रहते थे। लोलो की इन्हीं आदतों की वजह से उन्हें कई फिल्मों से बाहर का रास्ता भी दिखाया गया था जिसमें से कुछ तो बाद में सुपरहिट भी बनीं। करिश्मा और रवीना के बीच कैट फाइट की वजह भी कपूर खानदान की बड़ी बेटी का एटिट्यूड ही बताया जाता है।
करिश्मा कपूर के बारे में ऐसी खबरें थी कि वह सेट पर अपने लिए स्पेशल ट्रीटमेंट चाहती थीं। कभी वह को-स्टार्स से बड़ी वैनिटी की मांग करती थीं तो कभी स्क्रिप्ट में अपने लिए सीन बढ़ाना चाहती थीं। उनके इस व्यवहार की वजह से उन्हें डायरेक्टर्स ने अपनी फिल्म में कास्ट करना छोड़ दिया था।

Karisma Kapoor के हाथ से गई थी हेरा-फेरी
हेरा-फेरी फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म का डायरेक्टशन प्रियदर्शन ने किया था और इसके प्रोड्यूसर एजी नाडियावाला थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो करिश्मा ने फिल्म के कुछ सीन शूट भी कर लिए थे। इसके बाद अचानक उन्होंने सेट पर नखरे दिखाना शुरू कर दिया और वह अपना रोल बढ़ाना चाहती थीं। इससे परेशान होकर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने उन्हें ही फिल्म से बाहर निकाल दिया। बाद में इस फिल्म में तब्बू ने काम किया था और यह सुपरहिट रही थी।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor ने दिल तो पागल है के सेट पर लगाई थी इस सुपरस्टार की क्लास, एक्टर को कहना पड़ा था सॉरी!
करिश्मा और करीना दोनों के करियर में रहे कई विवाद
करिश्मा कपूर के लंबे करियर में उनके साथ कई कंट्रोवर्सी भी जुड़ी रही थीं। इसमें एक्टर गोविंदा से लिंकअप से लेकर सेट पर कैट फाइट की खबरें शामिल हैं। कहा जाता है कि रवीना टंडन से उनकी ऐसी लड़ाई हो गई थी कि दोनों सेट पर एक-दूसरे से सामान्य बातचीत भी नहीं करती थीं। लोलो की छोटी बहन भी इस मामले में पीछे नहीं हैं और उनके झगड़े भी सुर्खियों में रहते हैं। बिपाशा बसु हों या प्रियंका चोपड़ा, बेबो ने दोनों का करन जौहर के शो में जमकर मजाक उड़ाया था। हालांकि, अब प्रियंका और करीना की अच्छी दोस्ती हो गई है।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor Secrets: अमिताभ की बहू बनते-बनते, तलाकशुदा संजय से क्यों की शादी? तलाक के पीछे बबीता विलेन कैसे












Click it and Unblock the Notifications