Karisma Kapoor Secrets: अमिताभ की बहू बनते-बनते, तलाकशुदा संजय से क्यों की शादी? तलाक के पीछे बबीता विलेन कैसे
Karisma Kapoor Secrets: 2000 के दशक की शुरुआत में करिश्मा कपूर बॉलीवुड की लाडली थीं। दिल तो पागल है, हम साथ-साथ हैं जैसी हिट फिल्मों से उनकी धमक हर तरफ थी। जब उनकी सगाई अभिषेक बच्चन से हुई, तो बॉलीवुड में हलचल मच गई। बच्चन और कपूर खानदान का मिलन। ये किसी परीकथा से कम नहीं लग रहा था। लेकिन ये कहानी जल्द ही अधूरी रह गई।
कुछ ही महीनों में सगाई टूट गई, और करिश्मा की जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। अचानक खबर आई कि करिश्मा दिल्ली के उद्योगपति संजय कपूर से सगाई करने जा रही हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या कोई मजबूरी थी या कुछ और? कैसे बबीता बन गईं करिश्मा की लाइफ की 'विलेन'? आइए सबकुछ जानते हैं...

Karisma Kapoor Sunjay Kapur: संजय कपूर: दिल्ली का 'पार्टी किंग'
संजय कपूर दिल्ली की हाई-प्रोफाइल पार्टियों की शान थे। पहले से तलाकशुदा और एक बेटी के पिता, संजय का नाम बॉलीवुड में कम ही सुनाई देता था। लेकिन करिश्मा की मां बबीता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। एक पुराने इंटरव्यू में सूत्र ने बताया, 'बबीता हमेशा से अपनी बेटी के लिए एक अमीर उद्योगपति पति चाहती थीं। संजय उनके लिए परफेक्ट चॉइस थे।' और संजय? वो तो करिश्मा की स्टार पावर से थोड़े 'स्टार-स्ट्रक' (मोहित ) थे।
29 सितंबर 2003 को मुंबई के आरके स्टूडियो में करिश्मा और संजय की शादी हुई। ये एक शाही शादी थी, लेकिन बॉलीवुड का एक बड़ा तबका इसमें शामिल नहीं हुआ। बच्चन परिवार के प्रति वफादारी ने कई सितारों को इस शादी से दूर रखा। फिर भी, करिश्मा ने अपनी फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर दिल्ली की सोशलाइट लाइफ में कदम रखा। लेकिन क्या ये उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा ट्विस्ट था?

दिल्ली की चकाचौंध में करिश्मा का 'आउट ऑफ प्लेस' अनुभव
दिल्ली की चमक-दमक और सोशलाइट पार्टियों में करिश्मा को फिट होने में दिक्कत हुई। एक सूत्र ने 2006 में खुलासा किया, 'करिश्मा दिल्ली की हाई-फाई पार्टियों में सहज नहीं थीं। वो वहां की चालाकी और बुद्धिमानी से भरी बातों में खुद को अजनबी पाती थीं।' एक बार तो करिश्मा ने मजाक में लैब्राडोर को 'नई कार' समझ लिया था, जिसका खूब मजाक उड़ा। संजय को भी करिश्मा का मुंबई में शो 'Karishma: The Miracles of Destiny' करना पसंद नहीं था। आखिरकार, करिश्मा ने शो छोड़ दिया और एक्टिंग से ब्रेक ले लिया।

Karisma Kapoor Love Story: प्यार, बच्चे, और फिर दरार
2005 में करिश्मा ने अपनी बेटी समायरा को जन्म दिया और मुंबई लौट आईं। संजय तलाक के कागजात लेकर पहुंचे, लेकिन करिश्मा ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। कई मुलाकातों और बातचीत के बाद दोनों में सुलह हो गई। 2011 में उनके बेटे कियान का जन्म हुआ। लेकिन ये सुलह ज्यादा दिन नहीं टिकी। खबरों के मुताबिक, संजय के परिवार ने बबीता के 'दखल' को इस रिश्ते की दरार का जिम्मेदार ठहराया।
करिश्मा ने जब तलाक के लिए अर्जी दी, तो उन्होंने संजय पर घरेलू हिंसा और मादक द्रव्यों के सेवन का आरोप लगाया। एक रिपोर्ट के अनुसार करिश्मा ने कहा था कि संजय ने अपने हनीमून के समय उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए कहा था, यानी उन्होंने ऐसा 'मजबूर' किया। जब करिश्मा ने ऐसा करने से इनकार किया, तो कथित तौर पर विवाद और हिंसा हुई। 2016 में, 13 साल बाद, ये शादी आखिरकार टूट गई। संजय ने 2017 में प्रिया सचदेव से शादी कर ली, जिनसे उनका एक बेटा है। करिश्मा और उनके बच्चे-समायरा और कियान-संजय के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखने की कोशिश करते रहे, लेकिन पारिवारिक समारोहों में करिश्मा ज्यादातर गायब रहीं।

Sunjay Kapur Property Dispute: 30,000 करोड़ की जंग और नया ड्रामा
जून 2025 में संजय कपूर की लंदन में मौत ने इस कहानी में नया ट्विस्ट ला दिया। करिश्मा के बच्चों, समायरा और कियान ने संजय की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव पर उनकी वसीयत में हेराफेरी का आरोप लगाया। 30,000 करोड़ की संपत्ति का सवाल है, और ये जंग अब दिल्ली हाईकोर्ट में पहुंच चुकी है। प्रिया का दावा है कि वसीयत में सारी संपत्ति उनके नाम है, जबकि करिश्मा के बच्चे इसे फर्जी बता रहे हैं।

Babita Kapoor Karisma Kapoor: बबीता की 'दखल' का राज
बॉलीवुड गलियारों में चर्चा थी कि बबीता की करिश्मा की जिंदगी में 'ज्यादा दखलअंदाजी' ने इस रिश्ते को तोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई। बबीता ने हमेशा करिश्मा के करियर और निजी फैसलों को कंट्रोल करने की कोशिश की। कुछ का कहना है कि बबीता चाहती थीं कि करिश्मा दिल्ली की 'सोशलाइट लाइफ' छोड़कर मुंबई लौट आएं, जिसने संजय के साथ तनाव बढ़ाया।
कौन मारेगा बाजी?
करिश्मा की जिंदगी किसी बॉलीवुड स्क्रिप्ट से कम नहीं-प्यार, सगाई, टूटन, शादी, और फिर तलाक का ड्रामा। लेकिन अब 30,000 करोड़ की संपत्ति की लड़ाई ने इस कहानी को और सनसनीखेज बना दिया है। क्या करिश्मा और उनके बच्चों को हक मिलेगा? या प्रिया सचदेव इस जंग में बाजी मारेंगी? कोर्ट का फैसला अभी बाकी है, लेकिन इतना तय है कि ये कहानी अभी और ट्विस्ट लाने वाली है!
ये भी पढ़ें- Sunjay Kapur की संपत्ति विवाद में सास-बहू और सौतन का दावा, Karisma Kapoor के बच्चों के अलावा ये सारे दावेदार












Click it and Unblock the Notifications