Karisma Kapoor ने दिल तो पागल है के सेट पर लगाई थी इस सुपरस्टार की क्लास, एक्टर को कहना पड़ा था सॉरी!
Karisma Kapoor News: करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था। राजा हिंदुस्तानी, दिल तो पागल है, कुली नंबर वन, बीवी नंबर वन जैसी उनकी कई फिल्में ब्लॉक बस्टर रही थी। लोलो सेट पर अपने टैंट्रम की वजह से भी चर्चा में रहती थीं। कहा जाता है कि रवीना टंडन से उनका झगड़ा भी उनके गुस्से और नखरों की वजह से ही हुआ था। करिश्मा ने खुद एक रिएल्टी शो में बताया कि दिल तो पागल है में भी बार-बार रीटेक की वजह से वह परेशान हो गई थीं।
दिल तो पागल है की शूटिंग के दौरान आज के दौर के एक सुपरस्टार ने करिश्मा को कई बार सॉरी भी बोला था। करिश्मा ने खुद यह किस्सा शेयर किया है और बताया कि दिल तो पागल है में शाहिद कपूर ने बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। एक गाने की शूटिंग में बार-बार रीटेक देना पड़ रहा था, जिसकी वजह से करिश्मा इरिटेट हो गई थीं।

Karisma Kapoor ने सुनाया शूटिंग का मजेदार किस्सा
करिश्मा कपूर ने टीवी रिएल्टी शो में बताया कि दिल तो पागल है के एक गाने की शूटिंग हो रही थी। उस गाने में कोरियोग्राफर मर्जी और शाहिद कपूर भी थे। शाहिद बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर रहे थे। गाने की शूटिंग में बार-बार कुछ दिक्कत हो रही थी और रीटेक लेना पड़ रहा था। करिश्मा ने कहा, 'शाहिद को ऐसा लगा कि उनकी गलती है और इसलिए रीटेक लेना पड़ रहा है। इसके बाद शाहिद ने कई बार आकर उनको सॉरी भी बोला।' लोलो ने कहा कि मुझे लगता है कि मर्जी की वजह से रीटेक हो रहे थे।
यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur: 'मैं विधवा हूं, तुम्हें पति ने छोड़ा', तीसरी पत्नी प्रिया और Ex वाइफ करिश्मा का कोर्टरूम ड्रामा
करिश्मा कपूर ने अपनी शादी के बाद एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया था जबकि शाहिद कपूर ने पहले बैकग्राउंड डांसर और मॉडल के तौर पर काम किया और फिर कुछ म्यूजिक वीडियो में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने इश्क विश्क फिल्म से शूटिंग की और बाद में लंबे समय तक करीना कपूर को डेट भी किया था। हालांकि, करीना से ब्रेकअप के बाद उनका नाम प्रियंका चोपड़ा से भी जुड़ा और साल 2015 में उन्होंने मीरा राजपूत से शादी कर ली। शाहिद ने अपने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें: Karisma Kapoor Secrets: अमिताभ की बहू बनते-बनते, तलाकशुदा संजय से क्यों की शादी? तलाक के पीछे बबीता विलेन कैसे












Click it and Unblock the Notifications