क्या करिश्मा कपूर ने अभिषेक बच्चन को दिया था धोखा? 22 साल बाद खुला ऐसा बड़ा राज
Karishma Kapoor and Abhishek Bachchan: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। लोगों की मानें तो अभिषेक और ऐश्वर्या के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के रिश्ते में दरार साफ नजर आ रही है।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता
इसी बीच लोग अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई टूटने को लेकर भी कई तरह ची चर्चाएं हो रही हैं। कहा जाता है कि एक समय पर अभिषेक बच्चन बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के प्यार में पागल थे। इस प्यार के रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए उनकी सगाई भी कर दी गई थी और दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

प्रोड्यूसर सुनील दर्शन का चौंकाने वाला खुलासा
अचानक ही अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर का रिश्ता टूट गया था। अभिषेक और करिश्मा की जोड़ी टूटने से उनके फैंस को बहुत बड़ा झटका लगा था। जानकारी के अनुसार साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म 'हां मैंने भी प्यार किया' में करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन ने साथ में काम किया था। इस फिल्म के प्रोड्यूसर सुनील दर्शन ने दोनों के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे।
अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की डेटिंग
फिल्म में अभिषेक और करिश्मा की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी। दोनों उस वक्त एक-दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन दोनों के बीच कोई न कोई समस्या हमेशा बनी रहती थी। सुनील दर्शन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म की शूटिंग के समय करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन का रिश्ता बिल्कुल सही नहीं चल रहा था।
अभिषेक की कई आदतों से परेशान थीं करिश्मा
सुनील दर्शन के अनुसार- सेट पर ही अभिषेक और करिश्मा कई बातों को लेकर झगड़ने लगते थे। करिश्मा कपूर को अभिषेक बच्चन की कई आदतों से परेशान होती थीं। कहा जाता है कि करिश्मा अपने प्यार को लेकर काफी पजेसिव भी थीं। वह अभिषेक को कई कारणों से रोकती-टोकती भी थीं।
करिश्मा कपूर के इगो ने तोड़ा रिश्ता
सुनील ने बताया था कि करिश्मा को अभिषेक की कई सारी बातें पसंद नहीं थी और इसलिए शायद ये शादी नहीं हो पाई। करिश्मा कपूर के इगो, एटीट्यूड और पजेसिव हरकतों ने ही ये सगाई तोड़ दी थी। करिश्मा को अटेंशन पसंद थी और अभिषेक उन्हें ज्यादा टाइम नहीं दे पा रहे थे।
साल 2003 में करिश्मा ने संजय कपूर से की थी शादी
अभिषेक बच्चन से सगाई टूटते ही करिश्मा कपूर ने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद करिश्मा ने एक बेटे और बेटी को जन्म दिया था। हालांकि संजय कपूर के साथ करिश्मा की शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2016 में उनका तलाक हो गया।












Click it and Unblock the Notifications