क्या 43 की उम्र में तीसरी बार दुल्हन बनेंगी श्वेता तिवारी? मिला शादी का प्रपोजल, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस?
Shweta Tiwari: टीवी से लेकर भोजपुरी फिल्मों तक अपनी एक्टिंग और डांस का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी अपनी खूबसूरती को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। 43 की उम्र में भी वह अपनी फिटनेस और कमाल की सुंदरता से लोगों का अपना दीवाना बना रही हैं।
2 बच्चों की मां हैं श्वेता तिवारी
टीवी का फेमस रिएलिटी शो 'बिग बॉस 4' की विनर रह चुकीं श्वेता तिवारी 2 बच्चों की मां हैं। उनकी बड़ी बेटी पलक की उम्र तो 23 साल है लेकिन बेटी और मां को एकसाथ देखकर हर कोई उन्हें बहन ही कहता है।

श्वेता तिवारी का ग्लैमरस लुक
श्वेता तिवारी की खूबसूरती और ग्रेस को देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। एक्ट्रेस की बेटी पलक पलक तिवारी भी फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं, लेकिन आज भी श्वेता तिवारी लुक्स में अपनी बेटी को कड़ी टक्कर देती हैं।
43 की उम्र में मिला शादी का प्रपोजल
श्वेता तिवारी की इसी खूबसूरती पर फिदा होकर फैंस भी एक्ट्रेस की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं। अब श्वेता तिवारी को शादी का प्रपोजल भी मिला है। एक्ट्रेस श्वेता तिवारी को शादी के प्रपोजल मिल रहे हैं। ऐसा उनका लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट कह रहा है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी पोस्ट पर फैंस भी हमेशा ही अपना प्यार बरसाते रहते हैं।
श्वेता तिवारी ने अपनी फिटनेस को बखूबी किया मेंटेन
43 साल की उम्र में भी श्वेता तिवारी ने अपनी फिटनेस को बखूबी मेंटेन करके रखा हुआ है। यही वजह है कि लोग उनके दीवाने हैं। श्वेता तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उन्होंने ऑरेंज कलर की बेहद स्टाइलिश ड्रेस पहन रखी है।
यूजर्स ने दिया शादी की प्रपोजल
इस ग्रेसी लुक में एक्ट्रेस को देखने के बाद फैंस अपने दिल की फीलिंग्स को कंट्रोल नहीं कर पाए और आखिरकार एक्ट्रेस को प्रपोज कर बैठे। कुछ लोगों ने तो श्वेता तिवारी को शादी करने तक का प्रपोजल दे डाला है।
लोगों ने कमेंट्स में लिखी ऐसी बात
श्वेता तिवारी की पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- श्वेता तिवारी मैं अपनी पोस्ट पर दोबारा कमेंट करते हुए आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या आप मुझसे शादी करेंगी। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- मेरे लिए उम्र मायने नहीं रखती है। क्या आप मेरी गर्लफ्रेंड बनना पसंद करोगी?
दो बार झेल चुकी हैं तलाक का दर्द
आपको बता दें कि श्वेता तिवारी का अब तक दो बार तलाक हो चुका है। उनका पहला तलाक एक्टर और प्रोड्यूसर राजा चौधरी से हुआ था, जबकि दूसरा तलाक अभिनव कोहली से हुआ। दोनों ही शादी से निकलने के बाद अब एक्ट्रेस अपनी बेटी पलक और बेटे रेयांश को अकेले पाल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications