करिश्मा कपूर के पैदा होने पर अस्पताल देखने तक नहीं गए थे राज कपूर, रखी थी ऐसी अजीबो-गरीब शर्त

Karishma Kapoor Birth: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हमेशा से अपने परिवार वालों की सबसे लाडली बेटी रही हैं। उनके दादा और दिग्गज अभिनेता राज कपूर भी खूब प्यार लुटाते थे। लेकिन एक वही थे जो कि अपनी लाडली पोती के पैदा होने पर उन्हें अस्पताल देखने तक नहीं गए थे।

बबीता ने 'राज कपूर: द वन एंड ओनली शोमैन' किताब में अपने परिवार से जुड़ी कई अनसुने किस्सों का खुलासा किया था। उन्होंने अपने ससुर राज कपूर और बेटी करिश्मा कपूर से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। दरअसल, करिश्मा कपूर के जन्म से पहले, राज कपूर ने अजीबो-गरीब शर्त रखी थी।

Karishma Kapoor

बबीता कपूर ने बताया कि करिश्मा कपूर का जन्म ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। उस वक्त पूरा परिवार ही अस्पताल में मौजूद अस्पताल में ही मौजूद था। लेकिन केवल राज कपूर ही थे जो नहीं आए थे। उनकी केवल एक ही शर्त थी कि अगर बच्ची की आंखें नीली हुईं वह तभी उसे देखने अस्पताल आएंगे। हालांकि ऐसा ही हुआ और करिश्मा पूरी तरह से अपने दादा पर ही गईं।

जब राज कपूर को बताया गया कि करिश्मा की आंखें बिल्कुल उनकी तरह नीती हैं तो वह ये जानकर खुश हो गए। इसी किताब में ये भी बताया गया है कि करिश्मा हमेशा अपने दादा से कहती थीं कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है और उनके दादा हमेशा कहते थे कि करिश्मा बिग स्टार बनेंगी।

बता दें कि, जब करिश्मा कपूर ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो उससे पहले ही राज कपूर का निधन हो गया था। साल 1988 में एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। वहीं करिश्मा ने 1991 में प्रेम कैदी के जरिए फिल्मों में कदम रखा था। जब वो एक्ट्रेस बनीं तो उनका पूरा परिवार इसके खिलाफ था हालांकि करिश्मा ने किसी की नहीं सुनी और वह बॉलीवुड की आज एक टॉप एक्ट्रेस की गिनती में आती हैं। 90 के दशक में वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा महंगी एक्ट्रेस में शुमार थीं।

ये भी पढ़ें: Karisma Kapoor: आखिर क्यों झाड़ी के पीछे कपड़े बदलती थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने 'उन दिनों' को किया याद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+