Karisma Kapoor: आखिर क्यों झाड़ी के पीछे कपड़े बदलती थीं करिश्मा कपूर? एक्ट्रेस ने 'उन दिनों' को किया याद
Karishma Kapoor shocking disclosure: करिश्मा कपूर हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वे सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के जज के तौर पर नजर आ रही हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने इसी एपिसोड में बताया कि कैसे अपने बॉलीवुड करियर में कैसे दिनों का सामना किया है।
इसी बीच एक्ट्रेस ने एक ऐसा ही खुलासा किया है, जो काफी चौंकाने वाला है। चैनल ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर जारी किया है, जिसके प्रोमो में देखा जा सकता है कि करिश्मा अपने बॉलीवुड करियर के बारे में खुलकर बात करती नजर आएंगी। अब एक्ट्रेस ने दिल तो पागल है की शूटिंग के दौरान के वाकये के बारे में खुलासा किया है।

एक्ट्रेस बताती हैं कि कैसे उनके को वर्कर्स हर एक शॉट के बाद इसे मॉनिटर पर देखने के लिए एक्साइटेड थे। इसके अलावा, अभिनेत्री ने जुबैदा की शूटिंग के दौरान पहली बार 'साउंड सिंक' के अपने एक्सपीरियंस का भी खुलासा किया।
करिश्मा कहती हैं कि पहली फिल्म जिसका मॉनिटर आया था, वो दिल तो पागल है थी। किस शूट पर? डांस ऑफ एन्वी पर। यश जी इसे लेकर आए और आदी और उदय और हम तो मतलब पागल ही हो गए थे। क्या सच में? हम देख सकते हैं हम क्या कर रहे हैं?
इसके बाद एक्ट्रेस ने बेहद ही चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि एक वक्त ऐसा भी था। हमारे पास कुछ भी नहीं होता था। कोई वैन नहीं थी, जो थीं वो दूर पार्क हुआ करती थीं। ऐसे में हम झाड़ के पीछे जाकर चेंज करते थे और वहीं बाथरूम भी जाते थे। हमारी इंडस्ट्री में पिछले 40-50 सालों में बहुत बड़ा बदलाव आया है।
बताते चलें कि करिश्मा कपूर हमेशा से ही सुर्खियों में रहती रही हैं। एक्ट्रेस कई बार अभिषेक बच्चन संग अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर भी चर्चा में रहीं। हालांकि ये रिश्ता कामयाब ना हो सका और दोनों अलग हो गए। लोलो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अपनी जिंदगी के अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications