'चार हो गए हैं, अब 60 की उम्र में अगले बच्चे का सोचना भी नहीं...', जब करीना ने सैफ को दी चेतावनी
करीना कपूर ने कहा कि सैफ अपने हर दशक में एक बच्चे के पिता बने हैं... बीस में, तीस में, चालीस में...और अब अपनी उम्र के 50वें साल में भी।
मुंबई:
मीडिया में इस समय करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें चल रही हैं। वहीं पिछले दिनों करीना कपूर ने सैफ अली खान की इस मामले में तारीफ भी की थी, कि वो बहुत ही बेहतर तरीके से अपने चारों बच्चों की परवरिश करने के साथ-साथ उन्हें भरपूर समय भी देते हैं। एक दूसरे को कई साल तक डेट करने के बाद सैफ और करीना की शादी 2012 में हुई थी और दोनों के दो बच्चे तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान हैं। वहीं, पहली पत्नी अमृता सिंह से भी सैफ अली खान के दो बच्चे- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं। करीना कपूर ने बच्चों की परवरिश के मामले में सैफ अली खान को एक अच्छा पिता बताया, लेकिन साथ ही साथ एक चेतावनी भी दी। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
'सैफ अपने हर दशक में एक बच्चे के पिता बने हैं'
फैशन मैगजीन 'वोग' को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा, 'सैफ अपने हर दशक में एक बच्चे के पिता बने हैं... बीस में, तीस में, चालीस में...और अब अपनी उम्र के 50वें साल में भी। लेकिन, अब मैंने उन्हें साफ तौर पर चेतावनी दे दी है कि 60 वाले दशक में ऐसा नहीं होने जा रहा है। मेरा मानना है कि सैफ अली खान जैसी खुली सोच वाला इंसान ही अपनी उम्र के अलग-अलग दौर में चार बच्चों का पिता हो सकता है।'

'हम दोनों के बीच एक समझौता है'
करीना कपूर ने आगे कहा, 'सैफ अपने सभी बच्चों को पूरा समय देते हैं। और, अब हम कोशिश कर रहे हैं कि जेह के साथ भी टाइम बैलेंस कर सकें। हम दोनों के बीच इस बात को लेकर एक समझौता है कि जब सैफ किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हों, तो मैं कोशिश करूंगी कि उस टाइम शेड्यूल में मैं शूटिंग पर ना रहूं।' गौरतलब है कि करीना ने पिछले साल ही अपने दूसरे बेटे जहांगीर को जन्म दिया था, जबकि तैमूर का जन्म साल 2016 में हुआ था।

'तैमूर एक तरह से मिनी सैफ है'
वहीं, सैफ अली खान और तैमूर के बीच की बॉन्डिंग पर बात करते हुए करीना ने कहा, 'तैमूर को भी सैफ की तरह लोगों से मिलना जुलना पसंद है। अगर हमारे घर पर मिलने के लिए कुछ लोग आए हुए हैं, तो वो उस माहौल का हिस्सा बनना चाहता है। एक तरह से वो मिनी सैफ है, जो एक रॉकस्टार बनना चाहता है। तैमूर अपने पिता के साथ स्टेली डैन के गाने सुनता है। उन दोनों के बीच एक ऐसी बॉन्डिंग है, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। तैमूर कहता है कि अब्बा मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं।'

सारा और तैमूर के बीच उम्र में 25 साल का अंतर
आपको बता दें कि सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान और तैमूर के बीच उम्र में 25 साल का अंतर है। अक्सर सैफ और करीना अपने चारों बच्चों के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं। वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो बहुत जल्द करीना कपूर फिल्म लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। वहीं, सैफ अली खान के पास आदिपुरुष और विक्रम वेधा जैसी फिल्में लाइनअप में हैं।
ये भी पढ़ें-'बात पैसों की नहीं, खुशी इस बात की है कि...', कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त कमाई पर विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा
'रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए हमने काफी मेहनत की'
इससे पहले हाल ही में प्रेग्नेंसी को लेकर लिखी अपनी किताब में भी करीना कपूर ने बताया कि सैफ अली खान ने किस तरह उनका हौंसला बढ़ाया था। करीना ने कहा, 'सैफ मुझे बताते थे कि मैं ये सबकुछ कर सकती हूं। अपनी रिलेशनशिप को मजबूत बनाने के लिए हम दोनों ने ही काफी मेहनत की और मुझे विश्वास है कि इसका असर हमारे बच्चों में भी दिखेगा। जिस तरह तैमूर में आत्मविश्वास है, मुझे उम्मीद है कि जेह के अंदर भी वैसा ही आत्मविश्वास होगा।'












Click it and Unblock the Notifications