'बात पैसों की नहीं, खुशी इस बात की है कि...', कश्मीर फाइल्स की जबरदस्त कमाई पर विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा
मुंबई, 31 मार्च: विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स काफी तगड़ी कमाई कर रही है। कई विवादों का सामना कर रही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ के आंकड़ों के छूने की ओर बढ़ रही है। इसको लेकर विवेक अग्निहोत्री काफी खुश नजर आ रहे हैं। विवेक से फिल्म की कमाई को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने जो कहा उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंस्टा पर शेयर किया गया वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल भयानी ने विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो शेयर किया है। मुंबई के जुहू में फोटोग्राफर्स ने विवेक अग्निहोत्री से कहा कि आपकी फिल्म कश्मीर फाइल्स 200 करोड़ी हो क्लब में शामिल हो गई है। इस पर विवेक ने कहा- अरे यार पैसे की बात नहीं है। फिल्म ने लोगों के दिलों को जोड़ा है, ये मेरे लिए काफी है। वीडियो पर सोशल यूजर्स ने मिलेजुले रिएक्शन दिए हैं। कुछ ने उनकी बात को सराहा है तो कुछ लोगों ने कहा है कि आप एकदम उल्टा बोल रहे हैं, दिल जोड़े नहीं तोड़े हैं।
विदेश में भी फिल्म की चर्चा
11 मार्च को रिलीज हुई द कश्मीर फाइल्स को समीक्षकों से कोई खास तारीफ नहीं मिली है लेकिन कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी इस फिल्म की प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा के कई नेता तारीफ कर चुके हैं। जिससे इसकी काफी चर्चा है। भारत में तगड़ी कमाई के बाद संयुक्त अरब अमीरात में भी इस फिल्म को अब रिलीज किया जाएगा।

बयानों को लेकर भी चर्चा में विवेक
विवेक अग्निहोत्री कई तरह के बयानों को लेकर भी लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में भोपाल के लोगों को लेकर उन्होंने काफी खराब बातें कही थीं। वहीं अब पता चला है कि विवेक अग्निहोत्री ने कंगना रनौत के साथ एक फिल्म साइन करने से इनकार कर दिया है। इसकी भी काफी चर्चा है। विवेक ने इसको लेकर कहा है कि उनकी फिल्में हिट करवाने के लिए किसी स्टार की नहीं बल्कि अभिनेताओं की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications