सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर ने तलाक और शादी पर किया पोस्ट, आखिर क्या है माजरा?

Kareena Kapoor Viral Post: सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर मीडिया से दूरी बना रखी है। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब करीना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने शादी, तलाक और बच्चों को लेकर बाते कही हैं।

करीना कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया जिसमें लिखा था, ''शादी, तलाक, एंग्जायटी, बच्चे का जन्म, किसी अपने की मौत, और पैरेंटिंग, इन्हें आप सच में कभी भी समझ नहीं पाएंगे, जब तक ये सब आपके साथ नहीं होता। जिंदगी में धारणाएं और थ्योरी दोनों ही वास्तविक नहीं होतीं। आपको लगता है कि आप दूसरों से ज्यादा समझदार हैं, जब तक कि लाइफ आपकी बारी आने पर आपको विनम्र नहीं कर देती।"

Kareena Kapoor Viral Post

ये भी पढ़ें: हमले के बाद Saif Ali Khan के नहीं ठीक हुए घाव, गले में दिखे चोट के निशान, फैंस बोले-'पब्लिसिटी स्टंट'

करीना कपूर का ये पोस्ट फैंस चिंता में आ गए। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अब ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। क्योंकि करीना ने तलाक का भी जिक्र किया तो, फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर माजरा क्या है। उनकी सैफ अली खान से कोई परेशानी चल रही है या फिर इसका कनेक्शन घर पर हुए हमले से है।

15 जनवरी को सैफ अली खान के घर पर देर रात कुछ हमलावर घुस आए थे। घर की हाउसहेल्प पर उन्होंने हमला करने की कोशिश की। इसके बाद सैफ अली खान जैसे ही बचाव के लिए आए तो उन पर चाकू से 6 बार हमला हुआ। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल एडमिट कराया गया। खून से सने सैफ अली खान की सर्जरी भी हुई। हालांकि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह अब काफी हद तक रिकवर कर चुके हैं।

सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद करीना कपूर ने मीडिया से अनुरोध किया था कि किसी भी तरह की अटकलें ना लगाएं। इसके साथ ही पैपराजी ने भी फैसला किया कि वह कुछ समय तक सैफ और करीना को कवर नहीं करेंगे। फिलहाल एक्टर पर हुए हमले के बाद मुंबई पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी है।

ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan के हमलावर की पहचान के लिए बुलाई गई हाउस हेल्प, बता दिया कौन है आरोपी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+