हमले के बाद Saif Ali Khan के नहीं ठीक हुए घाव, गले में दिखे चोट के निशान, फैंस बोले-'पब्लिसिटी स्टंट'
Saif Ali Khan: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर कुछ दिनों पहले हमला हुआ था। हमलावरों ने उनके घर में एक्टर पर 6 बार चाकू से वार किया, जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि, अब वह पहले काफी रिकवर कर चुके हैं। हादसे के बाद सैफ अली खान पहली बार स्पॉट हुए।
बता दें कि, हमला होने के बाद अब सैफ अली खान अपने काम पर वापस लौट आए हैं। एक्टर अपनी फिल्म 'ज्वेल थीफ' के प्रमोशन इवेंट पहुंचे। लेकिन इस दौरान उनके गले में चोट के निशान साफ नजर आए। सैफ अली खान की वायरल हो रही फोटोज में उनके गले में पट्टी लगी हुई है। जिसे देख उनके फैंस चिंता में आ गए।

सैफ अली खान के गले में पट्टी देख फैंस परेशान हो गए और उन्होंने एक्टर के जल्द रिकवर होने पर अपनी चिंता जाहिर की। वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने उनके गले में लगी पट्टी देख चुटकी ली। एक रेडिट यूजर ने नेटफ्लिक्स इवेंट से सैफ अली खान की कुछ क्लोज-अप तस्वीरें शेयर की, जिनसे अभिनेता के गले पर चोट का साफ़ दृश्य दिखाई दे रहा था। कैप्शन में लिखा था, "मुझे नहीं लगता कि यह 'मार्केटिंग स्टंट' है।"
For those that questioned Kareena and Saif these past few weeks; here are Saif’s latest pictures. Instead of flaunting his injuries, he makes an appearance with a collared shirt. A well healed laceration at the neck is visible. pic.twitter.com/znz2VghXm1
— Kareena Kapoor Khan FC (@KareenaK_FC) February 4, 2025
ये भी पढ़ें: 'ऐसा क्यों हुआ, इसकी वजह क्या थी' Saif Ali Khan पर हुए हमले पर क्या करीना कपूर के भाई को है शक?
सैफ के फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनका बचाव किया। एक कमेंट में लिखा था, "हैरानी की बात है लोग इस हद तक गिर सकते हैं और इसे 'पब्लिसिटी स्टंट' कह सकते हैं।" एक अन्य ने कहा, "यह एक बहुत खतरनाक जगह थी। वह आसानी से मर भी सकते थे।" एक और फैन ने चिंता व्यक्त करते हुए लिखा, "यह नकली या मामूली नहीं लगता!" एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह बहुत लंबे कट्स हैं। सौभाग्य से वह इतने गहरे नहीं थे।"
वहीं कुछ यूजर्स ने सैफ अली खान को ट्रोल करते हुए लिखा, इनके तो स्पाइन में चोट लगी थी, पता नहीं था स्पाइन यहां होती है। एक ने लिखा, 'सेलो टेप क्यों लगाया हुआ है।' इस तरह से लोग एक्टर की वायरल हो रही तस्वीरों में अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।
सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वह अपनी अगली फिल्म 'ज्वेल थीफ' में नजर आएंगे। यह फिल्म सिद्धार्थ आनंद की OTT डेब्यू है और इसमें जयदीप अहलावत भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की सैफ अली खान ने शूटिंग पहले ही पूरी कर ली है। फिल्म प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान ने कहा, 'मैं इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हूं, लंबे समय से ऐसी फिल्म करना चाहता था।'
ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan केस में आरोपी को चेहरे को लेकर बड़ा खुलासा, नई रिपोर्ट में हुआ ऐसा दावा, सामने आया सच












Click it and Unblock the Notifications