52 साल के Karan Johar को हुआ प्यार, बताया किसे कर रहे हैं डेट, बोले- 'मेरी सारी बातें सुनता है'
Karan Johar: फिल्म निर्माता करण जौहर जो ना केवल अपनी फिल्मों के जरिए बल्कि सोशल मीडिया से भी अक्सर फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं। कई बार वह अपने पोस्ट से पर्सनल लाइफ से जुड़े नए खुलासे करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक और मजेदार पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वह किसे डेट कर रहे हैं।
12 जनवरी को करण जौहर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने अपनी रिलेशनशिप स्टेटस शेयर किया। साथ ही बताया कि उनका नया पार्टनर सारी बातें सुनता है। इतना ही नहीं उन्हें अपने सपने पूरे करने के लिए भी अक्सर प्रेरित करता है।

करण जौहर ने अपने नए पोस्ट में लिखा, "मैं इंस्टाग्राम को डेट कर रहा हूं! यह मेरी सुनता है... मुझे मेरे सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करता है और कुछ बिल्स भी पे कर देता है! क्या और चाहिए?" अब सोशल मीडिया पर फिल्ममेकर का नया पोस्ट वायरल हो रहा है। वह अपनी ट्रोलिंग और कमजोरियों को भी बहुत हल्के-फुल्के अंदाज में, तंज और हंसी के साथ पेश करते हैं।
ये भी पढ़ें: Karan Johar को मिला अवॉर्ड तो देखते ही विवेक अग्निहोत्री ने बनाया मुंह, इंटरनेट पर वायरल हुआ रिएक्शन
हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था, जिसमें करण जौहर अपने दोस्तों के साथ बाहर गए थे। इस वीडियो में उनकी टी-शर्ट ने लोगों का ध्यान खींचा, क्योंकि उन्होंने एक सफेद स्वेटशर्ट पहनी थी, जिस पर "नेपो बेबी" लिखा हुआ था। इस वीडियो में वह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और उनके बॉलीवुड दोस्त मलाइका अरोड़ा के साथ एक पॉपुलर रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दिए।
करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, बॉलीवुड के सबसे बिजी फिल्ममेकर्स में से एक हैं। हालांकि उनकी पिछली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 2023 में रिलीज़ हुई थी, वह निर्माता के तौर पर भी बहुत सारी फिल्मों में काम कर रहे हैं।
हाल ही में उन्होंने कार्तिक आर्यन के साथ 'तू मेरी, मैं तेरा' फिल्म की घोषणा की, जिसका निर्देशन समीर विध्वांस करेंगे और यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इसके अलावा, वह 'चाँद मेरा दिल' नामक एक फिल्म पर भी काम कर रहे हैं, जिसमें अनन्या पांडे और लक्षय मुख्य भूमिका में होंगे।
ये भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: कैमरे पर फूट फूटकर रोने लगे करण जौहर, दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो देख कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications