Karan Johar को मिला अवॉर्ड तो देखते ही विवेक अग्निहोत्री ने बनाया मुंह, इंटरनेट पर वायरल हुआ रिएक्शन

National Film Awards 2023: मंगलवार को तमाम बड़े सितारों को नेशनल फिल्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें कृति सेनन और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं अल्लू अर्जुन को पुष्पा के लिए बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बीच करण जौहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की फिल्म शेरशाह को स्पेशल जूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। जिसे लेने के लिए फिल्म निर्माता करण जौहर पहुंचे। जैसे ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करण जौहर को अवॉर्ड मिला तो ये देखकर विवेक अग्निहोत्री ने मुंह बना लिया। उनका ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Vivek Agnihotri

Recommended Video

    Karan Johar को मिला अवॉर्ड तो देखते ही विवेक अग्निहोत्री ने बनाया मुंह, इंटरनेट पर वायरल हुआ रिएक्शन

    वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही करण जौहर स्टेज पर जाते हैं तो विवेक अग्निहोत्री तुरंत अपना मुंह बनाते हैं और अजीब सा एक्सप्रेशन देते हैं। जैसे की उन्हें करण जौहर का अवॉर्ड लेना बिल्कुल भी पसंद ना आया हो। यूजर्स विवेक का ये रिएक्शन देख सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

    बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री को फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द कश्मीर फाइल्स ने राष्ट्रीय एकता श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार जीता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अवॉर्ड के लिए आभार व्यक्त किया। विवेक ने पोस्ट कर लिखा, "इस सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए धन्यवाद। द कश्मीर फाइल्स को पुरस्कार धार्मिक आतंकवाद के सभी पीड़ितों को एक श्रद्धांजलि है।" बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में फिल्म वैक्सीन वॉर रिलीज हुई थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+