Koffee With Karan 8: कैमरे पर फूट फूटकर रोने लगे करण जौहर, दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो देख कही ये बात
Koffee With Karan 8 Karan Johar: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर का पॉपुलर शो कॉफी विद करण सीजन 8 शुरू हो चुका है। लोग बड़ी ही बेसब्री से इस शो के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। आपको बता दें कि करण जौहर का ये शो टीनेजर्स के बीच काफी पॉपुलर है। ये शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। करण जौहर के इस रिएलिटी शो में सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर चर्चा करते हैं। ऐसे में सेलेब्स के फैंस उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आते हैं।
पहले एपिसोड में इमोशनल हुए करण जौहर
आपको बता दें कि कॉफी विद करण 8 के पहले ही एपिसोड में शो के होस्ट करण जौहर काफी इमोशनल हो गए थे। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह गेस्ट बनकर पहुंचे थे। इस शो में ही उनकी शादी की वीडियो भी दिखाया गया है, जिसे देखने के बाद अचानक ही करण जौहर इमोशनल हो जाते हैं और अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर बात करने लगते हैं।

दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो
जानकारी के अनुसार कॉफी विद करण 8 में पहली बार लोगों को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का वीडियो देखने को मिला है। वीडियो में शादी के हर रीति-रिवाज की झलक दिखाई गई है। जैसे ही ये वीडियो खत्म होता है करण जौहर रोने लग जाते हैं। साथ ही करण अपने रिलेशनशिप को लेकर भी बात करने लगते हैं।
करण जौहर ने कहा- मैं आज भी सिंगल हूं
वीडियो खत्म होने के बाद करण जौहर इमोशनल होते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को गले से लगा लेते हैं। इसके बाद करण अपने दिल की बात करने लगते हैं। करण जौहर कहते हैं- मैं किसी रिलेशनशिप में नहीं हूं। मैं सिंगल हूं। इससे मुझे फील होता है कि मैं किसी के साथ होना मिस कर रहा हूं। आपके पास अपना पार्टनर नहीं होता है जिसके साथ आप अपनी चीजें शेयर कर सकें। हर रोज मैं सुबह उठकर महसूस करता हूं कि एक छोटा पार्ट खाली है।
करण जौहर एक प्यारी लव स्टोरी चाहते हैं
करण जौहर आगे कहते हैं- मैं सोल कनेक्शन मिस करता हूं। मुझे पता है कि मेरे पास मेरे बच्चे और मां हैं लेकिन जब मैं आपको देखता हूं तब मुझे पार्टनर का एहसास होता है। मुझे पता है रिलेशनशिप मुश्किल है लेकिन जिस इंसान के साथ आप सुबह उठते हो, उनका हाथ पकड़ते हो वो सोल कनेक्शन फील करते हो तो कितना अच्छा लगता है। करण आगे कहता हैं- मैं आप दोनों के लिए खुश हूं लेकिन अकेला भी हूं। मैं ये उम्मीद करता हूं कि मेरी भी आप दोनों जैसी एक लव स्टोरी हो। आप कॉफी विद करण शो को आज यानी 26 अक्टूबर से ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications