Kapil Sharma Show: नोरा की ड्रेस देखकर पागल हुई सपना, कहा- 'मेरी आत्मा इनसे फ्लर्ट करना चाहती है'

मुंबई, 31 दिसंबर। सोनी टीवी के मशहूर शो ' द कपिल शर्मा' में इस हफ्ते हु्स्न और सुरों का जबरदस्त तड़का लगने जा रहा है। दरअसल इस हफ्ते शो में अपनी मखमली अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाले सिंगर गुरु रंधावा और डॉसिंग क्ववीन नोरा फतेही अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने 'डांस मेरी रानी' के प्रमोशन के लिए पहुंचेगे। शो का प्रोमो लॉन्च कर दिया गया है, जिसे देखने के बाद दर्शक काफी क्रेजी हो गए हैं।

आप आज मेरे छोटे भाई गुरु रंधावा के साथ आई हैं...

आप आज मेरे छोटे भाई गुरु रंधावा के साथ आई हैं...

प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा, नोरा को देखने के बाद बोलते हैं कि 'पिछली बार आप अजय देवगन जी के साथ आई थीं तो मैं आपसे ज्यादा बात नहीं कर पाया था लेकिन आप आज मेरे छोटे भाई गुरु रंधावा के साथ आई हैं, चाहिए तो हम बात करने के लिए इसे सामान लाने के लिए भेज सकते हैं। जिसको सुनने के बाद गुरु रंधावा और नोरा सभी तेज-तेज से हंसने लगते हैं।'

'कभी भी कहीं भी वैक्सीन लग सकती है'

'कभी भी कहीं भी वैक्सीन लग सकती है'

इसके बाद सपना यानी कृष्णा अभिषेक की एंट्री होती है जो कि नोरा की सीजलिंग ड्रेस देखकर बोलते हैं कि आपकी इस ड्रेस में बड़ी आसानी से कभी भी कहीं भी वैक्सीन लग सकती है , जिसे सुनने के बाद नोरा भी शरमा जाती हैं।

'मेरी आत्मा Nora Fatehi के साथ फ्लर्ट करना चाहती है'

इसके बाद सपना जो कहती है वो काफी अल्टीमेट था। वो बोलती हैं कि 'मुझे लड़की के कपड़े पहना दिए जिसके बाद मुझे अब गुरु रंधावा से फ्लर्ट करना पड़ेगा जबकि अंदर की जो आत्मा है, वो इनके (नोरा फतेही) साथ फ्लर्ट करना चाहती है।'

गुरु और नोरा का नया एलबम काफी चर्चित

गुरु और नोरा का नया एलबम काफी चर्चित

जिसे सुनने के बाद तो सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। आपको बता दें कि गुरु और नोरा का ये नया एलबम काफी चर्चित हैं। नोरा का लुक भी गाने में काफी अलग नजर आ रहा है तो वहीं इन दिनों गुरु और नोरा के अफेयर के भी चर्चे हैं, हालांकि दोनों ने इस बारे में कुछ कहा तो नहीं है लेकिन दोनों की नजदीकियों के बातों से इन दिनों बॉलीवुड की गलियां गुलजार है।

शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे 'द कपिल शर्मा'

फिलहाल ' द कपिल शर्मा' का प्रोमो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। आपको भी मस्ती और मनोरंजन का धमाल देखना है तो देखना ना भूलें सोनी टीवी पर शनिवार-रविवार रात साढ़े नौ बजे 'द कपिल शर्मा' ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+