Kapil Sharma Show: 5 साल बाद कपिल की 'दादी' ने बताई शो छोड़ने की वजह, कहा- 'इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे '
मुंबई, 08 मार्च। सोनी टीवी के मशहूर शो ' द कपिल शर्मा' का हर किरदार दर्शकों के दिल के काफी करीब रहा है। यहां तक कि जो किरदार अब शो में नजर नहीं आते हैं, वो भी याद किए जाते हैं, जिनमें से एक है शो की टल्ली ''दादी', जिसे कि निभाया था एक्टर अली असगर ने, उनके उस रोल को काफी पसंद किया गया था। आज भी लोग उन्हें कपिल शर्मा शो के पुराने एपीसोड में देखकर बहुत ज्यादा खुश होते हैं लेकिन अचानक से उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।

कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा...
इसके पीछे कारण कपिल और सुनील ग्रोवर के बीच का झगड़ा बताया गया था। मीडिया में रिपोर्ट थी कि अली भी कपिल के बर्ताव से दुखी थे और सुनील से दोस्ती के चलते उन्होंने भी शो छोड़ दिया था। ये बात पांच साल पहले यानी कि साल 2017 की है लेकिन इतने लंबे वक्त के बाद अब अली ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है।

'किसी तरह का कोई मनमुटाव या झगड़ा नहीं था'
अली ने Koimoi.com से बात करते हुए कहा कि 'कपिल का शो छोड़ने की वजह किसी तरह का कोई मनमुटाव या झगड़ा नहीं था बल्कि इसका कारण मेरा करेक्टर था। दूसरे सीजन में मेरे दादी के रोल में कुछ खास नहीं था करने को, मुझे दूसरे सीजन में इसे निभाने में मजा नहीं आ रहा था, मुझे लग रहा था कि मेरे लिए उस करेक्टर में अब कोई स्कोप नहीं है। मैं खुद से सवाल करता था कि मैं सिर्फ एक स्टैंड-अप कॉमेडियन नहीं हूं, मैं एक अभिनेता हूं। अब अगर मैं लगातार फीमेल किरदार करती रहूंगी तो यह कैसे चलेगा?'

'दादी ने मुझे वो दिया जिसकी चाहत एक अभिनेता को होती है'
इसलिए मैंने शो को छोड़ना उचित समझा। इसमें कोई शक नहीं कि ''दादी' के रोल ने मुझे वो दिया जिसकी चाहत एक अभिनेता को होती है। बड़ा नाम, काम और पहचान लेकिन मैं टाइप्ड नहीं हो ना चाहता था, मैं एक एक्टर हूं, अगर मैं कॉमेडियन का ही रोल करता रहूंगा तो लोग मुझे एक अभिनेता के रूप में तब तक गंभीरता से नहीं लेंगे जब तक कि मैं ना नहीं कहूं या ।"
'इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि मुझे वो शो छोड़ना पड़ा'
लेकिन 'यह सब मेरा खुद का सोचना था, मैं कपिल या उनके शो के बारे में शिकायत नहीं कर रहा हूं, हमने साथ में शो शुरू किया था और उसने लोगों के दिलों में खासी जगह बनाई, जिसके पीछे सभी की मेहनत थी, इसे दुर्भाग्य ही कहेंगे कि मुझे वो शो छोड़ना पड़ा, खैर, मैंने जो किया उससे मैं संतुष्ट हूं इसका अफसोस नहीं है।'

'मुझे नहीं लगता कि लोग मुझे दूसरे किसी रोल में देखना पसंद करेंगे'
अली ने कहा कि 'वो ओटीटी पर रोल नहीं करना चाहते हैं क्योंकि कॉमेडियन की छवि बहुत गहरी होती है, तो मुझे नहीं लगता कि लोग मुझे दूसरे किसी रोल में देखना पसंद करेंगे इसलिए मैं वहां काम नहीं कर सकता हूं लेकिन उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वो जल्द ही वापसी करने वाले हैं।' मालूम हो कि अली असगर ने कॉमिक रोल करने के अलावा कई गंभीर और अच्छे रोल भी किए हैं। जिसमें 'कहानी घर घर की' और 'एफआईआर' जैसे बड़े शो भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications