कंगना रनौत के घर से भाग जाते हैं सास-ससुर, इस वजह से बिगड़ जाती है बात, बताया क्यों नहीं हो रही शादी?

Kangana Ranaut In Laws: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों फिल्म इमरजेंसी का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। हालांकि फिल्म पर इसका असर होते हुए नजर नहीं आ रहा। इस बीच एक्ट्रेस ने आप की अदालत में शादी के आ रहे रिश्तों को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

कंगना रनौत 38 साल की उम्र में सिंगल हैं। फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर कब एक्ट्रेस शादी करेंगी। इस बीच 'आप की अदालत' में कंगना फिल्म इमरजेंसी का प्रमोशन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी शादी पर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि एक बार उनके होने वाले सास-ससुर घर से भाग गए थे।

Kangana Ranau

कंगना रनौत से जब शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, 'हर किसी की तरह मैं भी शादी करना चाहती हूं। शादी करना अच्छी बात है लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने मुझे बदनाम कर रखा है कि वो नहीं चाहते कि मेरी शादी हो। मेरे कोर्ट के मामले इतने ज्यादा आ जाते हैं कि पुलिस मेरे घर आ जाती है।'

कंगना रनौत ने बताया कि एक बार उन्हें देखने के लिए घर में होने वाले सास-ससुर आए थे कि तभी पुलिस ने समन भेज दिया। ये देखकर वह लोग भी भाग गए। हालांकि कंगना रनौत ने साफ किया कि वह केवल मजाक कर रही हैं। बता दें कि, कंगना कई बार अपने बयानों की वजह से विवादों में फंसी है।

वहीं कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। पहले ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। सिख समुदाय के लोगों ने फिल्म को बैन करने की मांग की है।

बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। साथ ही वह इस फिल्म को डायरेक्ट भी कर रही हैं। कंगना रनौत के अलावा इमरजेंसी में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, मनीषा कोइराला और मिलिंद सोमन लीड रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: कई बार टली 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट, 12 महीने से फैंस कर रहे इंतजार, अब कब थिएटर में देगी दस्तक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+