कई बार टली 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट, 12 महीने से फैंस कर रहे इंतजार, अब कब थिएटर में देगी दस्तक?

Emergency Postponed: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत काफी समय से अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में हैं। 6 सितंबर को ये फिल्म रिलीज होने वाली थी लेकिन एक बार फिर ये पोस्टपोन हो गई है। सेंसरबोर्ड ने फिल्म से कुछ सीन्स को हटाने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन तमाम विवादों की वजह से इस पर रोक लगा दी गई है। कहा जा रहा है कि सेंसरबोर्ड ने कानूनी नोटिस भेजकर फिल्म की रिलीज रोकने की मांग की थी। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब इमरजेंसी की रिलीज डेट पर रोक लगाई गई।

Kangana Ranaut

बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट टली है। इससे पहले ये फिल्म पिछले साल अक्टूर 2023 में रिलीज होने वाली थी लेकिन किसी वजह से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। इसके बाद मेकर्स ने फैसला किया फिल्म को साल 2024 में रिलीज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म इमरजेंसी इस साल पहले 14 जून, 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन लोकसभा चुनाव 2024 की वजह से रिलीज डेट टाल दी गई। मेकर्स ने इसलिए भी टाला क्योंकि इस साल कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव लड़ी थीं। हालांकि उन्हें जीत भी हासिल हुई।

इसके बाद फैसला लिया गया कि इमरजेंसी को 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर भी कुछ दिनों पहले रिलीज हो चुका है। ऐसे में फैंस कंफर्म मान चुके थे फाइनली फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लेकिन इसे लेकर कई तरह के विवाद होने लगे थे। वहीं सिख समुदाय मांग की है कि फिल्म को रिलीज होने से रोका जाए।

फिल्म इमरजेंसी का काफी समय पहले कंगना रनौत ने ऐलान कर दिया था। ये फिल्म इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि इसमें कंगना पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। कंगना रनौत के अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन लीड रोल में निभाएंगे।

ये भी पढ़ें: 'मेरी ही फिल्म पर इमरजेंसी लग गई' अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट टलने पर बोलीं कंगना रनौत, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+