'मेरी ही फिल्म पर इमरजेंसी लग गई' अपकमिंग फिल्म की रिलीज डेट टलने पर बोलीं कंगना रनौत, अब क्या करेंगी एक्ट्रेस
Kangana Ranaut Emergency Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट एक बार फिर टल गई है। 6 सितंबर को अब ये फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक नहीं देगी। अब इस मामले में कंगना रनौत का रिएक्शन सामने आया है।
साल 2021 में कंगना रनौत ने अपनी फिल्म इमरजेंसी का ऐलान किया था। हर साल किसी ना किसी वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट बार-बार टल रही थी। हालांकि लंबे इंतजार के बाद 6 सितंबर को ये फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार थी लेकिन तमाम विवादों की वजह एक बार फिर तारीख का टाल दिया गया।

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कंगना रनौत ने रिलीज डेट टलने पर अपना रिएक्शन दिया। एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मेरी फिल्म पर ही इमरजेंसी लग गई है। बहुत ही निराशजनक ये स्थिति है। मैं तो खैर बहुत ही ज्यादा निराश हूं अपने देश से, और जो भी हालात हैं।'
कंगना ने तर्क दिया कि उन्हें इंडस्ट्री से अलग किया जा रहा है। उन्होंने अपनी फिल्म में जिन घटनाओं को दिखाया है, उन्हें पिछले साल मधुर भंडारकर की 2017 की राजनीतिक थ्रिलर इंदु सरकार में दिखाया जा चुका है। दरअसल, फिल्म को फिलहाल सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। जिसकी वजह से इस फिल्म पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।
पिछले कुछ समय से इमरजेंसी विवादों में घिरी हुई है। कई सिख समूहों के विरोध का सामना करने से लेकर सीबीएफसी से अभी तक हरी झंडी नहीं मिलने तक, इमरजेंसी को अपनी रिलीज से पहले स्पष्ट रूप से कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। सिख समुदाय का आरोप है कि उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। इस फिल्म में देश में सबसे बड़े राजनीतिक उथल-पुथल को दिखाया गया है।
फिल्म इमरजेंसी से कंगना रनौत ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया है। इस फिल्म में वह इंदिरा गांधी का रोल निभाते हुए नजर आएंगी। सोशल मीडिया पर उनके इस रोल को लेकर काफी चर्चा है। वहीं कंगना के अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर और महिमा चौधरी लीड रोल में नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: भाजपा सांसद कंगना रनौत की बढ़ी मुसीबत, किसान संघर्ष समिति ने भेजा मानहानि का नोटिस












Click it and Unblock the Notifications