लॉक अप शो में कंगना ने की मुनव्वर फारूकी की तारीफ, लेकिन चालाकपने के लिए दी वॉर्निंग

नई दिल्ली, मार्च 19। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो लॉक अप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचा चुका है। करीब 20 दिन हुए इस शो को ऑल्ट बालाजी पर टेलिकास्ट हुए और इन 20 दिनों में ही शो को अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है। शो के हिट होने की वजह इसकी होस्ट कंगना रनौत और शो के कंटेस्टेंट हैं। शो के कंटेस्टेंट में एक नाम काफी चर्चित है और वो है मुनव्वर फारूकी का, जो कि एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और अक्सर अपने बयानों को लेकर वो सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन कंगना रनौत ने मुनव्वर की तारीफ कर सभी को हैरान कर दिया है।

कंगना ने फारूकी को लेकर कही यह बात

कंगना ने फारूकी को लेकर कही यह बात

जी हां, वीकेंड में टेलिकास्ट होने वाले जजमेंट डे के एपिसोड में कंगना रनौत शो के कंटेस्टेंट के परफॉर्मेंस का आकलन करेंगी और इसी दौरान वो फारूकी की तारीफ करती हैं। कंगना ने फारूकी से कहा कि वो शो में बहुत सही रास्ते पर जा रहे हैं और हो सकता है कि शो भी जीत जाएं। यह एपिसोड शनिवार को टेलिकास्ट होगा। शो के प्रोमो में कंगना सबसे पहले मुनव्वर का हालचाल पूछती हैं, जिसके जवाब में मुनव्वर ने बताया कि डॉक्टर ने उनके बेटे में इंफेक्शन बताया है, लेकिन अब मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।

कंगना ने मुनव्वर को बताया एक उदाहरण

कंगना ने मुनव्वर को बताया एक उदाहरण

वीडियो में कंगना शो के अन्य कंटेस्टेंट से कहती हैं कि देखिए मुनव्वप ने आपके लिए एक उदाहरण सेट करके रख दिया है, वो सबसे अधिक बीमार होने के बावजूद भी इतना अच्छा खेल रहा है, इसलिए वो आप सभी के लिए एक उदाहरण है। फिर कंगना मुनव्वर से कहती हैं कि आपके पास जो है, अगर उसे बरकरार रखते हो तो आप सही रास्ते पर हो। हालांकि कंगना ने मुनव्वर को इस दौरान चेतावनी भी दी और कहा कि अपने फायदे के लिए दूसरों को लड़वाना भी सही नहीं है। कंगना का इशारा उस लड़ाई को लेकर था जो एक टास्क के दौरान सिद्धार्थ शर्मा और करणवीर वोहरा के बीच हुई थी।

कौन है मुनव्वर फारूकी

कौन है मुनव्वर फारूकी

आपको बता दें कि मुनव्वर फारूकी एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और पिछले साल एक महीने तक इंदौर की जेल में बंद भी रहे हैं। उनपर स्टैंड अप शो में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप लगते रहे हैं। वो अक्सर अपने शो हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित टिप्पणी करते रहे हैं। हालांकि मुनव्वर ने अब स्टैंडअप कॉमेडी छोड़ दी है। मुनव्वर का बेंगलुरू के गुड शेफर्ड ऑडिटोरियम में होने वाले शो पुलिस ने कैंसिल कर दिया था, जिसके बाद से ही उन्होंने कॉमेडी की दुनिया को छोड़ने का फैसला सुना दिया। हालांकि फैंस का यह कहना था कि मुसलमान होने की वजह से उनपर यह आरोप लगा है।

ये भी पढ़ें: 'लॉक अप' पर कंगना रनौत से क्यों भिड़ गईं पायल रोहतगी, बॉलीवुड क्वीन ने कहा- तुम अपने विचार न बताओ तो ही अच्छा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+