Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'लॉक अप' पर कंगना रनौत से क्यों भिड़ गईं पायल रोहतगी, बॉलीवुड क्वीन ने कहा- तुम अपने विचार न बताओ तो ही अच्छा

रियलिटी टीवी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) की होस्ट कंगना रानौत और प्रतियोगी पायल रोहतगी के बीच जबर्दस्त नोंकझोंक देखने को मिल रही है। 'क्वीन' कंगना रनौत (Kangna Ranaut) जजमेंट डे के रूप में जाने जाने वाले वीकएंड एपिसोड में प्रतियोगियों के प्रदर्शन का आकलन करती हैं। ऐसे में उन्हें पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) का विरोध पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर बेहद कड़े अंदाज में कहा कि कोई भी अपना लीडर स्वयं नहीं बन सकता।

'लॉक अप' में होस्ट का दबंग चेहरा

'लॉक अप' में होस्ट का दबंग चेहरा

लॉकअप के प्रीमियर एपीसोड से लेकर आगामी लगभग सभी एपिसोड में कुछ न कुछ तीखी बहस देखने को मिल रही है। कंगना प्रीमियर एपिसोड में ही पायल के साथ वाकयुद्ध में लगी हुई थी। उन्हें इससे पहले एपिसोड एक अभिनेता को थप्पड़ मारते हुए देखा गया था।

'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में तीखी बहस

'लॉक अप' के लेटेस्ट एपिसोड में तीखी बहस

सोशल मीडिया पर एएलटी बालाजी की ओर से लॉक अप का एक नया प्रोमो पोस्ट किया गया है। यह पोस्ट एएलटी बॉलाजी के इंटाग्राम हैंडल से शनिवार रात प्रसारित होने वाले एपिसोड का एक नया प्रोमो है। वीडियो की शुरुआत में कंगना ने पायल रोहतगी की लीडर क्षमता को लेकर सवाल उठाए हैं। कंगना ने अभिनेत्री पायल से कहा कि "आप जो ऐसा झंडा लेके घुमती हैं 'मैं नेता हूं, सिर्फ मैं ही बोलूंगी', ठीक यही बात है। नेता को ऐसा नहीं करना चाहिए।"
इसके बाद अब नए एपिसोड में कंगना रनौत पायल रोहतगी की खिंचाई करती नजर आ रही है। वे पायल को डांटती नजर आ रही हैं।

वीकेंड पर कंगना सुनाती हैं जजमेंट

वीकेंड पर कंगना सुनाती हैं जजमेंट

दरअसल, रियलिटी टीवी शो लॉकअप का वीकेंड यानि शनिवार का शो जजमेंट डे के नाम से जाता है। 'लॉक अप' एक कैद-आधारित रियलिटी शो है जो एएलटी बालाजी और एम एक्स प्लेयर सप्ताह के सभी दिन प्रसारित होता है। शनिवार को शो का जजमेंट डे होता है। इस दिन शो कि होस्ट कंगना रनौत प्रतिभागियों की क्षमता के आंकलन के आधार पर अपना जजमेंट सुनाती हैं। जजमेंट डे एपिसोड के साथ सप्ताह के अंतिम दिन यानि शनिवार को रात 10.30 बजे शो की स्ट्रीमिंग की जाती है।

तो कंगना ने इस बात पर लगाई फटकार

तो कंगना ने इस बात पर लगाई फटकार

इसमें प्रतिभागियों की क्षमता का आंकल किया जाता है। शनिवार के शो में प्रतिभागी पायल रोहतगी शो की होस्ट कंगना रानौत को समझाने लगी कि एक नेता का उसके लिए क्या मतलब है, कंगना ने उसे रोका और डांटा। कंगना ने पायल से कहा कि तुम अपने विचार मत बताओ समझे? आप मुझे एक नेता की परिभाषा नहीं बताने जा रहे हैं। फिर पायल ने आगे कहा मैं अपने लिए नेता हूं। इस पर कंगना ने जवाब दिया कि ऐसा भी कोई नेता होता है जो सिर्फ अपने लिए नेता है। यह कैसी मूर्खता है?

शो के प्रमोशन पोस्ट पर दर्शक दे रहे प्रतिक्रिया

शो के प्रमोशन पोस्ट पर दर्शक दे रहे प्रतिक्रिया

इसके बाद पायल ने कंगना से कहा कि वह अपनी जगह किसी और नेता को चुनने के लिए स्वतंत्र हैं। जिसके बाद दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। पायल रोहतगी ने कहा कि आप मुझे यह नहीं बताएंगी कि किसे छोड़ना है और किसे रखना है। पायल ने कंगना को यहां तक कह दिया कि यह शो आपका नहीं है। इस दौरान दोनों के बीच काफी तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। एएलटी बालाजी के इस प्रमोशन पोस्ट पर दर्शकों के कई अनोखे कमेंट आ रहे हैं। कुछ ने कंगना को कंगना ऑन फायर कहा है तो वहीं कुछ ने पायल को बिना सम्मान के बात करने वाली बताया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+