शादी से ठीक पहले कैटरीना को लेकर कंगना ने लिखी पोस्ट, याद दिलाई वो 'पुरानी बातें'

कंगना रनौत ने एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जिसे कैटरीना कैफ से जोड़कर देखा जा रहा है।

नई दिल्ली, 8 दिसंबर: आखिरकार वो घड़ी आ ही गई, जब बॉलीवुड में साल 2021 की सबसे बड़ी शादियों में से एक, विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी होने जा रही है। विक्की कौशल और कैटरीना पिछले करीब 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और अब 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर में स्थित एक आलीशाल रिजॉर्ट में दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के होने जा रहे हैं। अपनी शादी की खबरों को लेकर विक्की कौशल और कैटरीना पिछले कई दिनों से मीडिया में छाए हुए हैं। इस बीच फिल्म एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी एक ऐसी पोस्ट लिखी है, जिसे कैटरीनाा कैफ से जोड़कर देखा जा रहा है।

'हमने ऐसी कई कहानियां सुनीं, जिनमें...'

'हमने ऐसी कई कहानियां सुनीं, जिनमें...'

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बिना किसी का नाम लिए कंगना रनौत ने लिखा, 'हम जब बड़े हो रहे थे तो हमने ऐसी कई कहानियां सुनीं, जिनमें रईस और सफल पुरुष अपने से कम उम्र की लड़कियों से शादी करते थे। महिलाओं का अपने पति से ज्यादा सफल होना एक बड़ी मुसीबत के तौर पर देखा जाता था, एक तय उम्र के बाद तो कम उम्र के लड़कों से शादी भूल ही जाइए, ऐसी महिलाओं के लिए शादी करना नामुमकिन हो जाता था....।'

'अब अच्छा लग रहा है देखकर, कि...'

'अब अच्छा लग रहा है देखकर, कि...'

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, '...लेकिन अब अच्छा लग रहा है देखकर, कि अमीर और सफल महिलाएं सेक्सिस्ट मानदंडों को तोड़ते हुए भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में आगे निकल रही हैं। लैंगिंक रूढ़िवादिता की परिभाषा एक बार फिर से बदलने के लिए पुरुषों और महिलाओं को बधाई।' आपको बता दें कि कैटरीना कैफ अपने होने वाले पति विक्की कौशल से उम्र में पांच साल बड़ी हैं।

बॉलीवुड की इन जोड़ियों में भी उम्र का अंतर

बॉलीवुड की इन जोड़ियों में भी उम्र का अंतर

हालांकि कैटरीना कैफ बॉलीवुड की ऐसी पहली एक्ट्रेस नहीं हैं, जो अपने से कम उम्र के अभिनेता से शादी कर रही हैं। साल 2018 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनेशनल सिंगर निक जोनस से शादी की थी, जो उनसे करीब 10 साल छोटे हैं। वहीं, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की उम्र में भी करीब तीन साल का अंतर है।

कंगना ने दिया इशारा, खुद भी जल्द बनेंगी दुल्हन

कंगना ने दिया इशारा, खुद भी जल्द बनेंगी दुल्हन

आपको बता दें कि अभी हाल ही में कंगना रनौत ने भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की इच्छा जाहिर की थी। न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू के दौरान जब कंगना से पूछा गया कि अगले पांच सालों के दौरान वो खुद को कहां देखती हैं तो उन्होंने जवाब दिया, 'मैं साफ तौर पर कहूं तो अब शादी करके बच्चे पैदा करना चाहती हूं। अगले पांच सालों में मैं अपने आप को एक मां, एक पत्नी और एक ऐसे इंसान के तौर पर देखना चाहती हूं, जो देश की विजन में कहीं ना कहीं भागीदार हो।'

शेरा की टीम संभाल रही सुरक्षा का जिम्मा

शेरा की टीम संभाल रही सुरक्षा का जिम्मा

गौरतलब है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी को काफी प्राइवेट रखा है और इसे लेकर कई तरह के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि कैटरीना और विक्की की शादी में सुरक्षा का जिम्मा सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की टीम संभाल रही है। इसके अलावा शादी में आने वाले मेहमानों के लिए कोविड प्रोटोकॉल भी तय किया गया है।

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र को पहली फिल्म के लिए मिले थे सिर्फ 51 रुपए, अब हैं इतनी संपत्ति के मालिक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+