Emergency Release Date: फिर टली 'इमरजेंसी' की रिलीज डेट! फिल्म को लेकर हो रहा विवाद, जानें क्या है सच?

Emergency Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस और राजनेता कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी का जोर-शोर से प्रमोशन करने में बिजी हैं। फिल्म को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। इस बीच खबर है कि फिल्म की रिलीज डेट टल गई है।

टली इमरजेंसी की रिलीज डेट
कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर लगातार विवाद हो रहा है। इस फिल्म की कहानी 1975 से 1977 देश में लागू हुई इमरजेंसी पर आधारित है। उस दौरान इंदिरा गांधी की सरकार थी। फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। लेकिन 4 दिन पहले ही रिलीज डेट फिर से टाल दी गई।

Emergency

6 सितंबर को नहीं होगी रिलीज
रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म को फिलहाल सेंसर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। वहीं तरण आदर्श ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'फिल्म इमरजेंसी की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ये अब 6 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली।'

इस वजह से हो रहा विवाद
हालांकि कंगना रनौत ने अब तक इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया। उन्होंने एक बयान में कहा था कि, 'ऐसी अफवाहें चल रही हैं कि हमारी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल चुका है जो कि सच नहीं है। फिल्म को मंजूरी मिल गई थी लेकिन कई धमकियों की वजह से सर्टिफिकेशन रोक दिया गया। हम पर दबाव है कि हम इंदिरा गांधी की हत्या न दिखाएं, भिंडरावाले न दिखाएं, पंजाब दंगे न दिखाएं। यह मेरे लिए अविश्वसनीय है और मुझे इस देश की स्थिति के लिए बहुत खेद है।'

इमरजेंसी की स्टारकास्ट
बता दें कि, कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी की पहले भी रिलीज डेट कई बार टल चुकी है। ऐसे में अगर फिर से इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है तो ये मेकर्स के लिए बड़ा झटका है। हालांकि कंगना की तरफ रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं हुआ है। स्टारकास्ट की बात करें तो, कंगना के अलावा फिल्म में श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन लीड रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut: 'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, जांच कराइए', कांग्रेस सांसद के लिए कंगना रनौत ने क्यों कहा ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+