Kangana Ranaut: 'ड्रग्स लेते हैं राहुल गांधी, जांच कराइए', कांग्रेस सांसद के लिए कंगना रनौत ने क्यों कहा ऐसा?
Kangana Ranaut Angry on Rahul Gnadhi: हिमाचल प्रदेश की मंडी से सांसद कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिस पर कांग्रेस के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी लोग भड़क गए हैं। दरअसल कंगना ने कहा कि उन्हें लगता है कि राहुल गांधी नशे में रहते हैं।
राहुल गांधी द्वारा संसद में दिए गए शिव बारात वाले बयान पर भड़कते हुए कंगना ने कहा कि 'मुझे लगता है कि राहुल गांधी ड्रग्स का कंजम्प्शन करते हैं, इसकी तो जांच होनी चाहिए, वरना कोई इस तरह की बातें सदन में कैसे कर सकता है।'

'वो सीधे-सीधे लोकतंत्र का अपमान करते हैं, वो कुछ भी बोलते हैं, कहते हैं, क्या अब लिंग और उम्र से देश में प्रधानमंत्री चुना जाएगा, कल को वो बोलेंगे स्कीन के आधार पर पीएम चुनो, अरे हद ही है, वो संविधान पर तो बड़ी लंबी-लंबी बातें करते हैं लेकिन सच तो ये है कि अपनी बातों से वो हर वक्त संविधान को ठेस पहुंचाते हैं।'
कंगना यहीं नहीं रूकी बल्कि उन्होंने आगे कहा कि 'मंगलवार को संसद में जनाब ऐसे बोल रहे थे जैसे कि वो किसी कॉमेडी शो में आए हैं, अरे उन्हें नहीं पता कि ये सदन है और यहां कैसे बातें करनी चाहिए। वो वहां पर शिव बारात, चक्रव्यूह ना जाने क्या-क्या ही बोले जा रहे थे, सदन की कोई गरिमा है या नहीं, कुछ भी बोल दो इसलिए मुझे लगता है कि वो ड्र्ग्स लेते हैं या शराब पीते हैं इसलिए इसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।'
आपको बता दें कि कंगना की इस टिप्पणी पर कांग्रेस नेताओं ने तो नाराजगी जताई है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोग कंगना की बातों पर कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग उनके पक्ष में हैं तो कुछ लोग विपक्ष में। कुछ लोगों ने कंगना की आलोचना की है तो कुछ लोग कंगना के खिलाफ बातें कर रहे हैं।
क्या कहा था राहुल गांधी ने?
दरअसल, राहुल गांधी ने संसद में बजट पर चर्चा के दौरान कमल के फूल, शिव की बारात और महाभारत का जिक्र करते हुए चक्रव्यूह की बात की थी। उन्होंने अभिमन्यु का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और उनकी सरकार पर तंज कसा था।जिसकी बीजेपी ने तीखी आलोचना की थी।
राहुल गांधी ने सीधे तौर पर हिंदू धर्म का अपमान किया
भाजपा ने ट्वीट किया था कि 'कमल के फूल को ब्रह्मा जी , लक्ष्मी मां और सरस्वती मां ने अपना आसान बनाया है उसी का परिहास राहुल गांधी ने किया है, उन्होंने सीधे तौर पर हिंदू धर्म का अपमान किया है।'












Click it and Unblock the Notifications