BJP ने जिसे कहा 'मानसिक रोगी',वो एक फिल्म के लिए चार्ज करता है करोड़ों, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
Kamal Haasan: दिग्गज अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (MNM) पार्टी के प्रमुख कमल हासन एक बार फिर विवादों में है, वजह है उनका भाषा ज्ञान, जिसके चलते वो इस वक्त विरोधियों के निशाने पर हैं। दरअसल कमल हासन ने हाल ही में चेन्नई में अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कहा कि 'कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है'। जिसके बाद तो वो लोगों के निशाने पर आ गए। प्रोकन्नड़ संगठनों और कई नेताओं ने तो उन्हें माफी मांगने के लिए कह दिया है।
तो वहीं भाजपा नेता आर अशोक ने उन्हें 'मानसिक रोगी' करार दे दिया है और कहा है कि 'उन्हें इलाज की जरूरत है।' तो वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि 'कन्नड़ का इतिहास बहुत पुराना है। बेचारे कमल हासन को इसकी जानकारी ही नहीं है।' इसी वजह से कमल हासन जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं लेकिन एक्टर ने इस मामले में माफी मांगने से इंकार कर दिया है, उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि 'अगर वह गलत नहीं हैं तो माफी नहीं मांगेंगे।'

आपको बता दें कि कमल हासन की गिनती देश के लोकप्रिय अभिनेताओं में होती है, वो देश के मंहगे सितारों में से एक हैं। cnbctv18.com की खबर के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 70 मिलियन डॉलर (₹450 करोड़) के आस-पास है।
Kamal Haasan का अपना प्रोडक्शन हाउस है
कमल हासन एक फिल्म के लिए ₹25 करोड़ से ₹50 करोड़ तक फीस चार्ज करते हैं। इसके अलावा वो Raaj Kamal Films International के मालिक हैं, जो कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण कर चुका है। वो बहुत सारे ब्रांड एंडोर्समेंट से भी जुड़े हुए हैं, वे हर विज्ञापन के लिए अच्छी-खासी रकम वसूलते हैं। कमल हासन रियलिटी शोज से भी कमाई करते हैं।
Kamal Haasan के पास चेन्नई में एक शानदार बंगला है
वो लग्जरी लाइफ जीते हैं, कमल हासन के पास चेन्नई के पॉश इलाके में एक शानदार बंगला है, जिसकी कीमत करोड़ों में है। उनका लंदन में भी घर है, जिसकी कीमत 2.5 बिलियन के आस-पास है। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियाँ हैं जैसे Lexus LX 570, BMW 7 Series और Range Rover Vogue। साल 2018 से वो राजनीति में सक्रिय हुए हैं और इस वक्त वो बहुत सारे सोशल इवेंट से भी जुड़े हुए हैं।
विवाद की शुरुआत कैसे हुई? (Kamal Haasan)
चेन्नई में अपनी आने वाली फिल्म 'ठग लाइफ' के ऑडियो लॉन्च कार्यक्रम के दौरान कमल हासन ने कहा था कि 'कर्नाटक में केवल कन्नड़ थोपना उचित नहीं है और सभी भारतीय भाषाओं को समान दर्जा मिलना चाहिए।'
सोशल मीडिया से लेकर सियासी मंच तक कमल हासन के खिलाफ बयानबाजी
जिसके बाद कन्नड़ समर्थकों और नेताओं ने राज्य की अस्मिता पर हमला बताया। इसके बाद सोशल मीडिया से लेकर सियासी मंच तक कमल हासन के खिलाफ बयानबाजी होने लग गई और लोग जमकर कमल को ट्रोल करने लगे।












Click it and Unblock the Notifications