Tej Pratap Yadav: 'अनुष्का ने ही तुड़वाई तेज-ऐश्वर्या की शादी, किया जादू-टोना', लालू के करीबी का बड़ा खुलासा
Tej Pratap Yadav Love story: लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को लेकर इस वक्त बिहार में सियासत गर्मायी हुई है, लालू ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और घर से निकाल दिया है, जिसके बाद विपक्ष भी लालू को घेरने में लगा है, हालांकि लालू की ओर से इस बारे में कोई बयान सामने नहीं आया है।
आपको बता दें कि बीते शनिवार को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक तस्वीर शेयर हुई, जिसमें वो एक लड़की के साथ दिखाई दे रहे थे। पोस्ट में तेज ने लड़की का नाम अनुष्का यादव बताया था और कहा था कि वो उसके साथ पिछले 12 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

इसके बाद ही तेज सवालों के घेरे में आ गए, पहले तो इस पोस्ट को फेक बताया गया लेकिन रविवार को इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब तेज प्रताप यादव को लालू ने परिवार और राजद से बाहर का रास्ता दिख दिया, इसके बाद से लालू के परिवार का झगड़ा खुले तौर पर सामने आ गया है।
लालू और तेज मिले हुए हैं: ऐश्वर्या राय
विपक्ष और तेज प्रताप की पत्नी ऐश्वर्या राय ने इसे लालू परिवार की ड्रामा करार देते हुए कहा है कि 'ये सब चुनाव में अपने आप को सेफ करने के लिए किया जा रहा है, लालू और तेज मिले हुए हैं।'
Tej Pratap Yadav हनी ट्रैफ का शिकार हुए हैं: लालू के भतीजे
फिलहाल तेज प्रताप लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं तो वहीं तेज को लेकर अब एक बड़ा बयान लालू यादव के भतीजे नागेंद्र राय ने दिया है, ABP चैनल से बात करते हुए नागेंद्र राय ने कहा कि 'तेज प्रताप यादव को फंसाया गया है, तेज हनी ट्रैफ का शिकार हुए हैं, अनुष्का और उसके परिवार ने उस पर तंत्र-मंत्र, जादू-टोना किया है।'
चुनाव से पहले ही ये सब क्यों सामने आया है? (Tej Pratap Yadav)
नागेंद्र राय ने कहा कि ' केवल किसी के फेसबुक अकाउंट से कुछ पोस्ट कर दो तो वो क्या सबूत बन जाता है, ये सब अनष्का के परिवार की साजिश है, जानबूझकर तेज को बदनाम किया गया है और फंसाया गया है, वो सभी अपना फायदा साध रहे हैं। चुनाव से पहले ही ये सब क्यों सामने आया है, 12 साल से कहां थे ये सब, अगर रिश्ता था तो अभी तक चुप क्यों थे?

अनुष्का ने ही Tej Pratap Yadav की शादी तुड़वाई है: नागेंद्र राय
नागेंद्र राय यहीं नहीं रूके बल्कि उन्होंने ये भी कहा कि 'अनुष्का ने ही तेज की शादी तुड़वाई है, वो उसे लंबे वक्त से ब्लैकमेल कर रही है।, हम लड़की समझकर चुप थे, इग्नोर कर रहे थे लेकिन इन लोगों ने अब सारी सीमाएं पार कर दी हैं, अनुष्का और उसके भाई आकाश यादव ने ये सबकुछ जानबूझकर किया है, तेज यादव साजिश के शिकार हुए हैं।'












Click it and Unblock the Notifications