Jug Jugg Jeeyo: फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन आया भारी उछाल, वरुण धवन को मिली संजीवनी

शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘जुग-जुग जियो’ ने कलेक्शन के दूसरे दिन यानी शनिवार को 27 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है।

मुंबई, 26 जून: वरुण धवन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'जुग-जुग जियो' देश में 3375 और विदेश में 1014 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। पहले दिन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, जिसके बाद दर्शकों की नजरें अब फिल्म के आगे की सक्सेस पर टिकी है। करीब 60 करोड़ रुपये के बजट से बनी फिल्म की स्टारकास्ट भी खासी तगड़ी है। शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने कलेक्शन के दूसरे दिन यानी शनिवार को 27 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया है। अब मेकर्स की नजरें फिल्म के रविवार के कलेक्शन पर टिकीं हैं।

Kiara Advani

इतना हुआ फिल्म का कलेक्शन
बताते चलें कि अमर उजाला की खबर के मुताबिक, फिल्म 'जुग जुग जियो' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से करीब 12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले और और दूसरे दिन को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन 21 करोड़ के ऊपर निकल गया है। आज यानी रविवार दोपहर तक फिल्म के अंतिम आंकड़े आने की उम्मीद है। हालांकि, इसके कलेक्शन में बहुत ज्यादा बदलाव की कम ही उम्मीद जताई जा रही है। फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि वीकएंड में फिल्म 30 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने में कामयाब साबित होगी। तरण आदर्श ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर फिल्म को लेकर रिव्यू दिया है।

वरुण के लिए लकी है फिल्म
बताते चलें कि वरुण धवन इस फिल्म में लीड रोल में हैं। इससे पहले एक्टर की दो फिल्में फ्लॉप हुईं थीं। साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 68.28 करोड़ रुपये की कमाई कर फ्लॉप रही थी। उसके पहले साल 2019 में रिलीज हुई कलंक फिल्म कुल 80.35 करोड़ रुपये कमाकर फ्लॉप हो गई थी।

कियारा की ये फिल्में हुई हिट
वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की बात करें तो उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' अब भी सिनेमाघरों में चल रही है। ये फिल्म अब तक करीब 185 करोड़ का कारोबार कर चुकी है। इससे पहले कियारा की फिल्म 'इंदु की जवानी' रिलीज हुई थी, जो सुपर फ्लॉप रही थी। लेकिन इंदु की जवानी से पहले कियारा ने 'गुड न्यूज' और 'कबीर सिंह' जैसी हिट फिल्में दी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+