'तारक मेहता' के रोशन सोढ़ी की हालत खराब, जेनिफर मिस्ट्री ने मेकर्स पर लगाया आरोप, कहा-'वो किसी के नहीं हैं'
Jennifer Mistry: जेनिफर मिस्ट्रि ने "तारक मेहता का उल्टा चश्मा" में गुरचरण की पत्नी का रोल निभाया था। लेकिन 2023 में उन्होंने शो के निर्देशक असित कुमार मोदी, प्रोजेक्ट हेड सोहेल रामानी और एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जतिन बजाज पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शो छोड़ दिया था।
हाल ही में जूम को दिए एक इंटरव्यू में जेनिफर ने गुरचरण सिंह की सेहत को लेकर चिंता जाहिर की। साथ ही बताया कि इस मुश्किल समय में उनकी मदद के लिए तारक मेहता की टीम से कोई आगे नहीं आया। एक्ट्रेस ने उस पल को याद किया जब गुरुचरण सिंह ने उनसे आर्थिक रूप से मदद मांगी थी।

जेनिफर मिस्ट्री ने गुरुचरण सिंह के 1.2 करोड़ रुपये के कर्ज के बारे में बात की और बताया कि एक बार जब उन्होंने मदद मांगी थी, तो क्या हुआ। उन्होंने कहा "गुरचरण सिंह ने मुझसे एक बार 1 लाख रुपये मांगे थे, ताकि वह अपने क्रेडिट कार्ड के बिल चुका सकें। मैंने उन्हें मदद देने की हामी भर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इसकी जरूरत नहीं है। वह बोले, 'जब मुझे जरूरत होगी, तब बताऊंगा।' बाद में उन्होंने मुझसे 17 लाख रुपये मांगे। लेकिन, मुझे अपनी कुछ जरूरतों के लिए वही 1 लाख रुपये इस्तेमाल करने पड़े। मैंने उन्हें बताया कि मेरे पास इतनी बड़ी रकम नहीं है और मैं उनकी मदद नहीं कर सकती।"
ये भी पढ़ें: TMKOC: 25 दिन लापता रहने के बाद गुरुचरण सिंह 'सोढ़ी' का सच आया सामने, खुला राज, घर लौटने के बाद हुआ ऐसा हाल
जेनिफर ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो के निर्माताओं को भी आड़े हाथों लिया और कहा, "वो लोग किसी के नहीं हैं। मेरे मामले में उन्होंने मेरा सपोर्ट नहीं किया, तो उसके लिए क्या करेंगे? जब मेरी बहन की पिछले साल मौत हुई थी, तब किसी ने मुझे कॉल तक नहीं किया। वह कभी उसकी मदद नहीं करेंगे।"
यह बयान तब आया है जब गुरचरण सिंह की करीबी दोस्त, भक्ती सोनी ने बताया कि उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मुश्किल समय में कोई भी, यहां तक कि उनका परिवार भी, उनकी मदद नहीं कर रहा है।
भक्ति सोनी ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा, "उनके पास लगभग 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालांकि, उनके पिता के पास 55 करोड़ रुपये की संपत्ति है। अफसोस की बात यह है कि उस संपत्ति को लेकर एक विवाद चल रहा है, क्योंकि tenants बाहर नहीं निकल रहे हैं। अगर यह मामला सुलझ जाता है और संपत्ति बेची जाती है, तो वह अपना कर्ज चुका सकते हैं।"
बता दें कि, इस समय गुरचरण सिंह अस्पताल में भर्ती हैं और उनके स्वास्थ्य के बारे में कोई अपडेट आना बाकी है। जानकारी के मुताबिक, पिछले 19 दिनों से उन्होंने कुछ भी नहीं खाया और ना ही पानी पीया है। एक्टर की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उम्मीद है कि वह जल्द ही रिकवर हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Gurucharan Singh: तीन हफ्तों से लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, एक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कहां थे इतने दिन?












Click it and Unblock the Notifications