Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gurucharan Singh: तीन हफ्तों से लापता 'सोढ़ी' लौटे घर, एक्टर गुरुचरण सिंह ने बताया कहां थे इतने दिन?

Actor Gurucharan Singh Return Home: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्टर गुरुचरण सिंह उर्फ 'सोढ़ी' पिछले तीन हफ्तों से लापता थे। जो अब अपने घर लौट आए हैं। 22 अप्रैल को सोढ़ी दिल्ली में अपने घर से मुंबई के लिए निकले थे। जिसके बाद से उनकी कोई खोज खबर नहीं मिली, लेकिन अब खबर है कि वो अपने घर लौट आए हैं।

दरअसल, एक्टर गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल को दिल्ली से मुंबई के लिए निकले थे। लेकिन, वह एयरपोर्ट नहीं पहुंचे, और ना ही अपने घर लौटे। तब से उनकी कोई जानकारी नहीं थी। इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी।

Gurucharan Singh

गुरुचरण सिंह की घर वापसी

अब गुरुचरण सिंह की घर वापसी पर पुलिस ने कहा कि वो शुक्रवार को घर लौट आए हैं। मालूम हो कि दिल्ली पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था और अभिनेता की तलाश के लिए जांच चल रही थी।

जानिए कहां थे इतने दिन?

पुलिस के मुताबिक गुरुरण सिंह ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि वह अपना सांसारिक जीवन छोड़ चुके हैं और धार्मिक यात्रा पर थे।

पुलिस ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में वह अमृतसर और लुधियाना जैसे कई शहरों में गुरुद्वारों में रुके, लेकिन बाद में उनको एहसास हुआ कि घर लौट जाना चाहिए।

सीसीटीवी फुटेज आई थी सामने

मालूम हो कि 22 अप्रैल को सिंह को दिल्ली से मुंबई के लिए फ्लाइट पकड़नी थी; हालांकि, वह फ्लाइट में नहीं चढ़े और लापता हो गए। उनका फोन नंबर 24 अप्रैल तक सक्रिय था, जिसके जरिए कई लेनदेन किए गए थे, जैसा कि पुलिस जांच से पता चला है। जिस दिन वह लापता हुए उस दिन के सीसीटीवी फुटेज में अभिनेता को अपनी पीठ पर एक बैग लेकर चलते हुए देखा गया था।

पिता ने कराई थी पुलिस रिपोर्ट

बता दें किउनके पिता हरजीत सिंह ने 26 अप्रैल को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और आईपीसी की धारा 365 के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान एक पुलिस अधिकारी ने कहा था कि सिंह कीफाइनेंशियल कंडिशन ठीक नहीं थी, क्योंकि उन पर कई लोन और बकाया था।

पुलिस को यह भी पता चला कि गुरुचरण सिंह एक ऐसे धार्मिक समूह का अनुयायी थे, जो ध्यान करता है और उसने ध्यान के लिए हिमालय जाने में भी रुचि दिखाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+