TMKOC: 25 दिन लापता रहने के बाद गुरुचरण सिंह 'सोढ़ी' का सच आया सामने, खुला राज, घर लौटने के बाद हुआ ऐसा हाल
Gurucharan Singh: टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में मिस्टर सोढ़ी का किरदार निभाने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले कुछ समय से लगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। एक्टर गत 22 अप्रैल 2024 को अचानक दिल्ली एयरपोर्ट से लापता हो गए थे, जिसके बाद फैंस से लेकर उनके पैरेंट्स भी काफी परेशान हो गए थे।
गुरुचरण सिंह ने खोला गायब होने का राज
हालांकि 25 दिन बाद गुरुचरण सिंह खुद ही अपने घर वापस आ गए। उनके इस तरह से गायब होने से हर कोई शॉक्ड हो गया था। अब एक्टर ने खुद बताया है कि आखिर वह अचानक गायब क्यों हो गए थे। आखिर क्या वजह थी उनके इस तरह से बिना किसी को बताए गायब होने की।

लापता होने पर सामने आया 'सोढ़ी' का रिएक्शन
गुरुचरण सिंह के घर लौटने के अब खबर आई है कि एक्टर की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है। हाल ही में एक्टर ने बताया है कि वह अब पहले से अच्छे हैं और चीजें बेहतर हो रही हैं। गुरुचरण सिंह ने कहा- मेरा स्वास्थ्य अभी अच्छा है। हालांकि कुछ दिन पहले मुझे भयानक सिरदर्द हुआ था लेकिन अब ये कंट्रोल में है। धीरे-धीरे चीजें ठीक हो रही हैं।
22 अप्रैल 2024 से गायब थे गुरुचरण सिंह
गुरुचरण सिंह ने बताया कि फिलहाल वह कमजोरी महसूस कर रहे हैं और कुछ दिन तक उन्हें इलेक्ट्रोल की मदद लेनी पड़ेगी। आपको बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर गुरुचरण सिंह गत 22 अप्रैल 2024 से दिल्ली एय्रपोर्ट के बाहर से लापता थे। हालांकि वह लापता होने के 25 दिन बाद नई दिल्ली स्थित अपने घर लौट आए हैं। एक्टर से दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने पूछताछ की जिसके बाद पता चला कि वह धार्मिक यात्रा पर जाने के लिए घर से निकले थे।
'पहले कुछ चीजें खत्म करना चाहता हूं'
घर से अचानक लापता होने के बारे में बात करते हुए गुरुचरण सिंह ने मीडिया को बताया कि वह अभी भी अदालती कार्यवाही पूरी कर रहे हैं। उन्होंने कहा- मैं इसके बारे में खुलकर बात करने से पहले कुछ चीजें खत्म करना चाहता हूं। एक बार ये बंद हो जाएगा, तब मैं जरूर इसके बारे में सब लोगों से खुलकर बात करूंगा।
'अदालती कार्यवाही पूरी करनी होगी'
गुरुचरण सिंह ने आगे कहा- मेरा अभी जो कुछ भी केस में रह गया है उसकी कुछ फॉर्मेलिटी हो गई हैं और थोड़ी बाकी है। चुनाव चल रहा था इसलिए हमने सोचा कि परिणाम आने तक इंतजार किया जाए। अदालती कार्यवाही पूरी करनी होगी, फिर इस पर बात करेंगे।
असित कुमार मोदी ने कही थी ऐसी बात
इससे पहले तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने भी गुरुचरण सिंह की वापसी के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था- अब एक्टर के दिमाग में क्या चल रहा है वो समझ नहीं सकते ना, हम नहीं जानते कि वह क्या महसूस कर रहा है। मैं उसे कॉल करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उसका फोन नहीं मिल रहा है। मुझे उससे बात करनी है और मैं जल्द ही उससे बात करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications