जया बच्चन क्यों अचानक इंडस्ट्री से हुई थीं गायब? शादी के बाद छोड़ दी फिल्में, बताई ये बड़ी वजह
Jaya Bachchan: जया बच्चन ने महानायक अमिताभ बच्चन से साल 1973 में शादी की थी। शादी के कुछ समय तक एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन बाद में धीरे-धीरे उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अचानक एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी क्यों बना ली।
जया ने क्यों छोड़ी थी इंडस्ट्री?
जया बच्चन का सोशल मीडिया पर एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस ने बताया कि शादी के बाद अचानक ऐसा क्या हुआ कि उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।

एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
बीबीसी के साथ इंटरव्यू में जब जया बच्चन से पूछा गया कि किस वजह से उन्होंने फिल्में करना छोड़ दी थी। एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, मेरा सारा वक्त बच्चों की देखभाल में चला जाता था। इसके बाद उन्होंने अमिताभ बच्चन की तरफ इशारा करते हुए अभिषेक, श्वेता और तीसरा अमिताभ का नाम लिया। ये सुनकर बिग बी हंसने लगे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इसके बाद जब जया से पूछा गया क्या वह फिर से फिल्मों में वापसी का मन बना रही हैं? एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि, 'नहीं, मैंने काम फिर से शुरू नहीं किया है। मुझे अभी तीन बच्चों को संभालने होते हैं।' बता दें कि जया बच्चन ने हमेशा से अपने करियर से ज्यादा बच्चों को प्राथमिकता दी है और वह इस बारे में कई इंटरव्यू में खुलकर बात कर चुकी हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
जया बच्चन की आखिरी फिल्म
बता दें कि, फिल्मों से दूरी बनाने के बाद जया बच्चन राजनीति की तरफ रुख किया। हालांकि पूरी तरह से उन्होंने इंडस्ट्री नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस को आखिरी बार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में देखा गया था। जो कि पिछले साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में जया बच्चन के रोल को काफी पसंद किया गया।
ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut on Jaya Bachchan: 'उन्हे पैनिक अटैक आ जाता है', जानिए जया बच्चन के लिए कंगना ने क्यों कहा ऐसा?












Click it and Unblock the Notifications