Kangana Ranaut on Jaya Bachchan: 'उन्हे पैनिक अटैक आ जाता है', जानिए जया बच्चन के लिए कंगना ने क्यों कहा ऐसा?

Kangana Ranaut on Jaya Bachchan: बॉलीवड अभिनेत्री और मंडी से सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं।। फिल्म पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की जीवन से जुड़ी हुई है, जिसमें लीड रोल कंगना ने ही प्ले किया है लेकिन इस फिल्म को लेकर विवाद पैदा हो गया है।

कुछ सिख संगठनों और नेताओं ने फिल्म पर आरोप लगाया है कि सिख समुदाय के खिलाफ फिल्म है इसलिए इस पर रोक लगनी चाहिए। फिल्म को 6 सितंबर को रिलीज होना था लेकिन अब इसकी रिलीज को टाल दिया गया है।

Kangana Ranaut on Jaya Bachchan

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेट ने कंगना रनौत की फिल्म के ग्रीन सिग्नल नहीं दिया है, जिसके बाद अब ये फिल्म आने वाले शुक्रवार को रिलीज नहीं होगी।

'मुझे मारने की धमकी मिल रही है...'

फिल्म की रिलीज रोके जाने से कंगना बहुत ज्यादा अपसेट है और उन्होंने कहा कि आज मैं बहुत ज्यादा निराश हूं, मेरी ही फिल्म पर इमरजेंसी लग गई, ये बहुत ही दुखद है। मुझे मारने की धमकी मिल रही है।'

'मैं सिख विरोधी, फिल्म प्रदर्शित हुई तो दंगे हो जाएंगे'

'सेंसर के पास होने के बाद भी फिल्म को बैन करने की मांग की जा रही है, कहा जा रहा है कि मैं सिख विरोधी, किसान विरोधी हूं, फिल्म प्रदर्शित हुई तो दंगे हो जाएंगे। मुझे जब एयरपोर्ट पर मारा गया तो कुछ लोगों ने इसकी खुशी मनाई, ये सब बहुत ही निराशाजनक और कष्ट पहुंचाने वाला है।'

कंगना खुद फिल्म का प्रमोशन बहुत जोर-शोर से कर रहीं

फिलहाल फिल्म अब कब रिलीज होगी, इसका खुलासा नहीं हुआ है। आपको बता दें कि कंगना खुद फिल्म का प्रमोशन बहुत जोर-शोर से कर रही थीं और उन्होंने फिल्म को लेकर बहुत सारे इंटरव्यू दिए हैं, जिसमें फिल्म के अलावा बहुत सारी बातों पर भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं।

उन्हें पैनिक अटैक आते रहते हैं: कंगना रनौत

ऐसा ही एक खास टिप्पणी उन्होंने 'फीवर एम' को दिए इंटरव्यू में मशहूर अभिनेत्री और सांसद जया बच्चन पर दी है, उन्होंने कहा कि 'उन्हें पैनिक अटैक आते रहते हैं।' दरअसल कंगना ने ये बात उस सवाल के जवाब में कही, जिसमें संसद में जया ने अपने साथ अपने पति का नाम जोड़े जाने पर आपत्ति जताई थी।

'जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया गया था...'

गौरतलब है कि संसद सत्र के दौरान में जब सपा सांसद की बारी आई थी तो उन्हें जया अमिताभ बच्चन कहकर संबोधित किया गया था, जिस पर जया बच्चन को गुस्सा आ गया था। उन्होंने कहा था कि 'क्या महिला को बिना उसके पति के नाम के नहीं बुलाया जा सकता?' जिस पर काफी बवाल मचा था।

'कुदरत ने महिला और आदमी अलग-अलग बनाया है'

हालांकि जब जया ने सवाल उठाया था तो उन्हें जवाब मिला था कि उनका नाम यहां पर 'जया अमिताभ बच्चन' के नाम से ही रजिस्टर्ड है। फिलहाल कंगना ने कहा कि 'जया ने जो भी किया वो बेहद ही शर्मनाक हैं, कुदरत ने महिला और आदमी अलग-अलग बनाया है और ये अंतर बहुत ज्यादा खूबसूरत है।'

'फेमिनिज्म के नाम पर महिलाएं कुछ भी कर रही हैं'

आजकल फेमिनिज्म के नाम पर कुछ महिलाएं गलत दिशा में जाने में भी नहीं हिचक रही हैं, उन्हें लगा कि नाम लेने उनकी आइडेंटिटी छूट गई और उन्हें पैनिक अटैक आ गया। मुझे नहीं लगता पति का नाम जोड़ने पर किसी पत्नी को कोई आपत्ति होनी चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+