क्या सलीम खान की वजह से टूटी थी जावेद अख्तर की पहली शादी? सालों बाद सामने आई असल वजह

Angry Young Man: सलीम खान और जावेद अख्सर की दोस्ती से हर कोई वाकिफ है। दोनों ने हिंदी सिनेमा में साथ काम कर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। हालांकि एक वक्त आया जब इनकी दोस्ती में दरार आ गई। इस बीच डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' में दोनों ने जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए।

सलीम खान और जावेद अख्तर कई सारी फिल्में लिखी हैं जिसने बॉक्स ऑफिस में धुआंधार कमाई की। जिसके बाद दोनों अलग हो गए। लेकिन अब फिर से ये जोड़ी साथ आ गई है। ऐसे में डॉक्यूमेंट्री 'एंग्री यंग मैन' में जावेद अख्तर ने हनी ईरानी अपनी पहली शादी को याद किया और बताया सलीम ने उन्हें क्या सलाह दी थी।

Salim Khan

दरअसल, जावेद ने सलीम को हनी से शादी के दौरान गवाह बनने के लिए कहा था। लेकिन सलीम ने ये करने से साफ मना कर दिया। जब जावेद ने सलीम से इसके पीछे की वजह पूछी तो उन्होंने कहा कि, 'मैं जितनी भी शादियों में विटनेस बना हूं, वो कभी चली नहीं हैं।' हालांकि दोस्ती के नाते जावेद ने उनकी ये बात नहीं मानी और सलीम को विटनेस बनने के लिए कहा।

जावेद अख्तर ने कहा कि, 'मैं इन अंधविश्वास बातों पर यकीन नहीं करता और तुम्हें शादी में आना होगा।' इसके बाद वही हुआ जिस बात का डर था। सलीम की बात सच साबित हुई और कुछ सालों बाद जावेद अख्तर की पहली पत्नी के साथ शादी टूट गई।

सलीम खान के मुताबिक, हनी ईरानी उनकी अच्छी दोस्त थी और सीता और गीता की कास्टिंग के दौरान जावेद ने उनका नाम सुझाया था। हनी की वजह से सलीम खान की जावेद के साथ अच्छी दोस्ती हुई थी। जावेद अख्तर बार-बार ईरानी से मिलने जाते थे जिसकी वजह से उनकी मां ने कहा कि बेहतर होगा दोनों शादी कर लें।

बता दें कि, जावेद अख्तर ने साल 1972 में हनी ईरानी से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं,फरहान अख्तर और जोया अख्तर। हालांकि ये शादी ज्यादा समय तक नहीं टिकी और साल 1978 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद साल 1984 में जावेद अख्तर ने एक्ट्रेस शबाना आजमी से शादी कर ली। अब दोनों की शादी को पूरे 40 साल हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: 'रिश्ता खत्म होने की वजह...' Javed Akhtar को सालों बाद आई पहली पत्नी की याद, बताया क्यों हुआ था तलाक?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+