'रिश्ता खत्म होने की वजह...' Javed Akhtar को सालों बाद आई पहली पत्नी की याद, बताया क्यों हुआ था तलाक?
Javed Akhtar First Wife: बॉलीवुड के मशहूर लेखक जावेद अख्तर अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। अब हाल ही में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ खुलासे किए और बताया कि पहली पत्नी हनी ईरानी से किस वजह से शादी टूटी थी।
मोजो स्टोरी को दिए इंटरव्यू में जावेद अख्तर ने बताया कि उनको शराब की बुरी लत लग चुकी थी जिसकी वजह से उनकी पहली शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। लेखक का कहना है कि वह इस गलती का जिम्मेदार खुद को मानते हैं। हालांकि अलग होने के सालों बाद भी हनी से उनकी गहरी दोस्ती है।

जावेद अख्तर ने कहा कि, "मुझे यकीन है कि अगर मैं संजीदा शख्स होता और ज्यादा जिम्मेदार होता, तो कहानी कुछ अलग होती. शराब का आदी होना भी, इस असफल रिश्ते की वजह थी। वह काफी अच्छी इंसान हैं और आज भी मेरे मन में उनके लिए उतना ही सम्मान है। यहां तक कि आज भी हम दोनों काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं और अच्छे दोस्त हैं।"
जावेद अख्तर ने आगे बताया कि उनकी दूसरी पत्नी शबाना आजमी इन सबसे कैसे डील करती है। उन्होंने जवाब में कहा कि, "10 साल तक उन्होंने काफी मैनेज किया लेकिन इसके बावजूद शराब पीने वाले इंसान से उन्होंने शादी कर ली। हालांकि बाद में मैंने खुद इस लत को छोड़ने का फैसला किया और फिर जीवन में कभी शराब को हाथ नहीं लगाया।"
बता दें कि, जावेद अख्तर ने साल 1972 में हनी ईरानी से पहली शादी की थी। जिनसे उनके दो बच्चे फरहान अख्तर और जोया अख्तर हैं। इसके बाद जैसे ही शबाना आजमी से उनकी मुलाकात हुई वह एक्ट्रेस को दिल दे बैठे थे। शबाना के प्यार में जावेद इतने पागल हो गए थे कि एक्ट्रेस से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया था।












Click it and Unblock the Notifications