जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिलेशनशिप हुआ कंफर्म! एक्ट्रेस ने पहनी BF के नाम की टी-शर्ट, देखें फोटो

Janhvi Kapoor Viral Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर फैंस की फेवरेट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वह अक्सर अपनी फिल्मों के अलावा लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन जाह्नवी और उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया की फोटो सोशल मीडिया पर छाई रहती है।

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने भले ही अब तक अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया है। लेकिन जिस तरह से दोनों इवेंट्स और वेकेशन में साथ नजर आते हैं, फैंस का मानना है कि एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच जाह्नवी कपूर की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसने फैंस का ध्यान खींचा।

Janhvi Kapoor

दरअसल, जाह्नवी कपूर और वरुण धवन को हाल ही में एक लक्जरी होटल के कर्मचारियों के साथ पोज देते देखा गया है। इस फोटो में जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वह जाह्नवी की कस्टमाइज्ड टी-शर्ट थी। इस टीशर्ट में जाह्नवी कपूर के रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बॉयफ्रेंड का नाम लिखा था।

जाह्नवी कपूर की टी-शर्ट में शिखर पहाड़िया का केवल नाम ही नहीं छपा है बल्कि उसमें उनकी कुछ फोटोज भी हैं। अब सोशल मीडिया पर जैसे ही ये तस्वीर वायरल हुई तो फैंस देख हैरान रह गए। लोगों का कहना है कि एक बार फिर जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग अपने रिश्ते की पुष्टि की है। अब फैंस एक्ट्रेस के इस जेस्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि, ये कोई पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने इस तरह सबके सामने शिखर पहाड़िया के नाम का कुछ पहना हो। बल्कि इससे पहले फिल्म मैदान के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा पेंडेंट पहना था, जिसमें शिखर नाम लिखा था। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि जाह्नवी और शिखर एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने अब तक सरेआम अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया लेकिन एक दूसरे पर प्यार लुटाने का भी कोई मौका नहीं छोड़ते।

ये भी पढ़ें: Vaani Kapoor के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग करते वक्त हुआ एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+