Vaani Kapoor के साथ हुआ बड़ा हादसा, शूटिंग करते वक्त हुआ एक्सीडेंट, जानें कैसी है हालत

Vaani Kapoor Accident: बॉलीवुड इंडस्ट्री से फैंस को परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, मशहूर अभिनेत्री वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसके लिए वह जयपुर में हैं लेकिन 17 नवंबर की सुबह एक्ट्रेस का अचानक एक्सी़डेंट हो गया।

जानकारी के मुताबिक, फिल्म का एक सीन शूट होना था जिसमें वाणी कपूर को स्कूटी सीखनी थी। वाणी कपूर परकोटा के बापू बाजार में घूमने के सीन शूट कर रही थीं। लेकिन स्कूटी सीखने के चक्कर में उनका एक्सीडेंट हो गया और पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस घटना के बाद एक्ट्रेस के फैंस टेंशन में आ गए।

Vaani Kapoor

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, वाणी कपूर जब सीन शूट करने के लिए स्कूटी चलाना सीख रही थीं तो उनका बैलेंस बिगड़ गया और स्कूटी पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। इस घटना की वजह से मेकर्स डर गए और पूरी टीम एक्ट्रेस के पास पहुंची। हालांकि वाणी को कुछ नहीं हुआ वह एकदम ठीक हैं और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि अब ये सीन 18 नवंबर को शूट होगा।

बता दें कि, वाणी कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर चर्चा में हैं। जिसकी एक्ट्रेस शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान नजर आएंगे। उम्मीद है कि एक्टर भी जल्द ही फिल्म की शूटिंग करने के लिए भारत आएंगे। हालांकि उन्होंने अब तक इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन लंबे समय बाद फवाद को भारतीय सिनेमा में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+