The Kapil Sharma Show: सुमोना चक्रवर्ती ने छोड़ा कपिल का साथ? नए शो का प्रोमो देख उठ रहे सवाल
The Kapil Sharma Show: सुमोना चक्रवर्ती ने छोड़ा कपिल का साथ? नए शो का प्रोमो देख उठ रहे सवाल
मुंबई। द कपिल शर्मा शो को लेकर अक्सर खबरें आती रहती हैं। पहले खबर आई कि शो बंद होने वाला है और अब खबर आ रही है कि शो से जुड़ा एक और कलाकार कॉमेडी शो को अलविदा करने जा रहा है। कपिल शर्मा शो से लंबे अरसे से जुड़ी सुमोना चक्रवर्ती ने इस सीरियल अलविदा कर दिया है। सुमोना के नए शो का प्रोमो शामने आया है, जिसके बाद सवाल उठने लगे हैं कि सुमोना ने कपिल के शो को अलविदा कह दिया है।
Recommended Video

सुमोना ने छोड़ा कपिल का साथ
हाल ही में खबर आई कि द कपिल शर्मा शो बंद होने वाला है, लेकिन फिर इस पर विराम लगा, लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल शर्मा शो में भूरी का किरदार निभाने वाली सुमोना चक्रवर्ती शो को अलविदा कह सकती है। खबरें आ रही है कि सुमौना कपिल का साथ छोड़कर नए शो का दामन थामने जा रही है। दरअसल सुमोना के नए शो के प्रोमो सामने आया है, जिसके बाद से ये सवाल उठने लगे हैं कि सुमोना कॉमेडी शो कपिल शर्मा को छोड़कर बंगाली शो में नजर आने वाली है। ZeeZest ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो रिलीज किया है, जिसमें उसने अपने अपकमिंग शो का प्रोमो रिलीज किया है।

नए शो का नाम शोना बंगाल है
नए शो का नाम शोना बंगाल है, जिसमें सुमोना लीड रोल में है। ये बंगाली शो ट्रेवर पर बेस्ड हैं, जिसमें सुमोना बंगाल के अलग-अलग जगहों को एक्सपोलर करती दिखेंगी। शो को 30 मार्च से रात 8 बजे से Zee Zest पर प्रसारित होगा। शो में सुमोना लीड रोल हैं, हालांकि वो एक साथ दोनों शो करेंगी या कपिल के शो को छोड़ेंगी ये अभी तय नहीं हो पाया है और न ही सुमोना की ओर से कुछ कहा गया है, हालांकि इस बात की उम्मीद कम है कि सुमोना दो शो एक साथ कर सकेंगी।

एक वक्त जब नहीं था कोई काम
आपको बता दें कि सुमोना लंबे वक्त से कपिल शर्मा शो के साथ जुड़ी है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने करियर और काम को लेकर खुलकर बात भी की थी। उन्होंने सबके सामने कबूला कि उनके पास कोई काम नहीं था। सुमोना कपिल की ऑन स्क्रीन बीवी का किरदार निभाती रही है। 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में सुमोना ने कपिल शर्मा की पत्नी मंजू शर्मा का किरदार निभाया था तो वहीं 'द कपिल शर्मा शो' में सरला गुलाटी का किरदार निभा रही थी। हालांकि वो लंबे वक्त से शो में नजर नहीं आ रही है। कपिल शर्मा शो में सुमोना के अभिनय को एक नया मुकाम दिया। उन्होंने अपनी अलग पहचान बना ली है।
Video: ब्रा की वजह से निशाने पर आई एक्ट्रेस, बोल्ड लुक देख भड़क गए पाकिस्तानी












Click it and Unblock the Notifications