Aamir Khan की देशभक्ति पर क्यों उठे सवाल? क्या है लव-जिहाद का मामला?

Aamir Khan: बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' यानी कि आमिर खान एक बार फिर से अपनी फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में पहुंचेगी, जिसका इंतजार बेसब्री से उनके फैंस कर रहे हैं तो वहीं इसी बीच आमिर खान के ऊपर एक बड़ा इल्जाम लगा है, जिसे कि आमिर ने सिरे से खारिज कर दिया है।

दरअसल आमिर खान हाल ही में इंडिया टीवी के मशहूर शो ' आप की अदालत' में पहुंचे थे, जहां उन पर होस्ट रजत शर्मा ने कई तरह से आरोप लगाए। जिसके जवाब आमिर खान ने बड़ी ही बेबाकी से दिए और अपना वो पक्ष लोगों के सामने रखा, जिसके बारे में अब तक लोग जानते ही नहीं थे।

Aamir Khan

Aamir Khan पर आरोप था कि वो सच्चे देशभक्त नहीं हैं?

हाल ही पहलगाम में इतना क्रूर हमला हुआ, वहां लोगों से मजहब पूछकर गोली मारी गई लेकिन इतने बड़े अटैक के बाद भी आमिर खान चुप रहे, क्यों? क्यों उनकी देशभक्ति पर सवाल खड़े हो जाते हैं?

'जो बुजदिल लोग हैं, वो ही ऐसा करते हैं'

तो इस पर आमिर खान ने कहा कि ' पहलगाम में जो हमला हुआ है, ये बेहद ही घिनौना एक्ट है, जिसे शब्दों में बयां ही नहीं किया जा सकता है। जो बुजदिल लोग हैं, वो ही ऐसा करते हैं। ये कितना दर्दनाक है कि कुछ आतंकवादी लोग हमारे देश के अंदर घुसकर लोगों पर गोली चला रहे हैं, उनका मजहब पूछकर उनकी हत्या कर रहे हैं। मैंने इस बारे में काफी कुछ कहा और बोला है लेकिन मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं इसलिए जैसे चीजें होती हैं, वो वहां पर बोलता नहीं हूं।'

Aamir Khan

'उन्हें मुंह तोड़ जवाब मिल भी चुका है' (Aamir Khan)

उन्होंने आगे कहा कि 'मैं एक फंक्शन पर गया था, जहां पर मुझसे इस बारे में सवाल किया गया था तो मैंने उन्हें जवाब दिया था कि ये जो अटैक हुआ है, ये हमारे देश की एकता पर भी हमला है। जिन लोगों ने इस काम को किया है , वो बहुत ही घिनौने हैं और उन्हें मुंह तोड़ जवाब इसका मिल भी चुका है। इसके बाद आमिर ने कहा कि कुछ लोग ज्यादा मुझे चाहते हैं इसलिए वो ही बाद में इस तरह की ( वो सच्चे देशभक्त नहीं हैं?) बोलने लगते हैं।'

लव जिहाद का आरोप? (Aamir Khan)

इसके बाद आमिर खान पर आरोप लगा कि वो 'लव -जिहाद' को बढ़ावा देते हैं, क्योंकि आज से दस साल पहले उनकी फिल्म आई थी 'PK' जिसमें उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक तो उड़ाया ही था, साथ ही फिल्म में एक पाकिस्तानी लड़के के इश्क की पैरवी भी करते दिखे थे, जो कि हिंदुस्तान की हिंदू लड़की से प्यार करता था। जिस पर आमिर ने कहा कि ' प्यार धर्म से ऊपर है।'

Aamir Khan

'ये बस कुछ लोगों के मन की उपज है और कुछ नहीं' (Aamir Khan)

उन्होंने कहा कि 'जब दो अलग-अलग घर्म के लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं तो वो प्रेम की वजह से ऐसा करते हैं ना कि मजहब की वजह से , हर बार ये लव जिहाद नहीं होता, ये ते इंसानियत है, प्रेम हर चीज से बड़ा है।'

आमिर खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास (Aamir Khan)

'अब आप देख लीजिए मेरी बहन निखत ने हिंदू संतोष हेगड़े से शादी की। मेरी छोटी बहन फरहत ने राजीव दत्ता से शादी की। मेरी खुद की बेटी ने कुछ महीने पहले नुपुर शिखरे से शादी की है तो क्या ये लव जिहाद है, ये बस कुछ लोगों के मन की उपज है और कुछ नहीं।'

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+