अरुणिता से दूर नहीं रहना चाहते Indian Idol 12 के विनर पवनदीप, करीब रहने के लिए उठाया ये कदम
मुबंई, 21 अगस्त। सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' भले ही खत्म हो गया हो लेकिन कंटेस्टेंट्स अपने रिलेशनशिप्स को लेकर आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन और रनरअप रहीं अरुणिता कांजीलाल ने पूरे 'इंडियन आइडल 12' में अपने बीच की केमिस्ट्री को लेकर दर्शकों का ध्यान खींचा। हालांकि दोनों ने कभी अपने बीच पक रही खिचड़ी के बार में खुलकर तो नहीं बोला लेकिन अब शो खत्म होने के बाद पवनदीप राजन ने अरुणिता के और करीब रहने का फैसला किया है।

अरुणिता के और करीब आए पवनदीप
आपको बता दें कि 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी जीतने के बाद पवनदीप राजन पर इनामों की जमकर बारिश हुई, उन्हें मेकर्स की तरफ से 25 लाख रुपए नकद और एक चमचमाती कार दी गई। इसके अलावा पवनदीप को एक एल्बम में गाने का कॉन्ट्रैक्ट भी मिला है। अपनी जीत को एंजॉय कर रहे पवनदीप राजन अब जल्द ही एक अपार्टमेंट के मालिक बनने वाले हैं, लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि उनका ये घर उसी बिल्डिंग में होगा जिसमें अरुणिता कांजीलाल अपने लिए घर खरीदने वाली हैं।

हमेशा के लिए अरुणिता के पास रहना चाहते हैं पवनदीप
कहने का मतलब ये है कि पवनदीप और अरुणिता जल्द ही एक-दूसरे के पड़ोसी बनने वाले हैं। इस बात की पुष्टि खुद पवनदीप राजन ने कर दी है। दरअसल, कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू में मोहम्मद दानिष ने कहा था कि पवनदीप और अरुणिता मुंबई में खुद के लिए घर की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थीं कि दोनों एक ही बिल्डिंग में घर खरीद सकते हैं।

पवनदीप ने की घर खरीदने की पुष्टि
ये गॉसिप्स उस समय सही साबित हुईं जब अपने अपकमिंग गाने के टीजर लॉन्च में पवनदीप में घर खरीदने की बात स्वीकार की। ये अपार्टमेंट उसी बिल्डिंग में होगा जहां अरुणिता कांजीलाल अपने लिए आशियाना बनाने का प्लान कर रही हैं। दानिष ने ये भी बताया था कि शो के अन्य कंटेस्टेंट्स भी उसी बिल्डिंग में घर लेने का प्लान बना रहे हैं। दानिष के मुताबिक उनका ये भी प्लान है कि सब साथ में मिलकर एक स्टूडियो बनाएंगे और गाना तैयार करेंगे।
Recommended Video

सभी एक साथ रहना चाहते हैं
दानिष ने कहा था, अब हम दोस्त नहीं एक परिवार की तरह हो गए हैं। हर कोई अलग-अलग जगह से आया है जैसे उत्तराखंड, राजस्थान इसलिए हम सब साथ में रहना चाहते हैं। एक ही बिल्डिंग में रहने से हम सबकी दोस्ती आगे तक चलेगी, कभी नहीं टूटेगी। आपको बता दें कि इंडियन आइडल के 12 घंटे तक चलने वाले फिलाने में अरुणिता, दानिष, सायली, शणमुखप्रिया और निहाल को पछाड़कर पवनदीप राजन ने ट्रॉफी अपने नाम की थी।
यह भी पढ़ें: Indian Idol winner पवनदीप और अन्य कटेंस्टेंट ने सलमान खान से की मुलाकात, जताई थी ये इच्छा












Click it and Unblock the Notifications