Indian Idol winner पवनदीप और अन्य कटेंस्टेंट ने सलमान खान से की मुलाकात, जताई थी ये इच्छा
मुंबई, 18 अगस्त। देश के पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 सीजन की ट्रॉफी पवनदीप राजन ने जीती है। 25 लाख रुपए और एक लग्जरी कार जीतने वाले पवनदीप ने इंटरव्यू में दिली इच्छा जताई है कि वो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लिए गाना गाए। पवनदीप की सलमान खान के लिए गाना गाने की इच्छा तो अभी नहीं पूरी हुई लेकिन ये शो की ट्राफी जीतने के बाद उनकी सलमान खान से मुलाकात हुई और उन्होंने अपने फेवरेट एक्टर के संग समय बिताया और बात की।

महेश मांजरेकर की बर्थडे पार्टी में हुईं सलमान खान से मुलाकात
दरअसल, इंडियन आइडल 12 के प्रतियोगियों ने हाल ही में फिल्म निर्माता और अभिनेता महेश मांजरेकर के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे। इस पार्टी में उनकी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से मुलाकात की। तस्वीर में, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन को अन्य फाइनलिस्ट अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले और शनमुख प्रिया के साथ देखा जा सकता है।

सलमान खान के साथ पवनदीप का है ये खास कनेक्शन
बता दें शो की ट्राफी अपने नाम करने के बाद पवनदीप का सलमान खान के साथ एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आ रहे हैं। जिसमें साफ दिख रहा है कि इससे पहले भी पवनदीप सलमान खान से मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें सलमान खान और पवनदीप साथ में गाना गाते नजर रहे हैं। भाईजान पवनदीप राजन के बगल बैठे हैं और उनके कंधे पर हाथ रखकर साथ में 'तड़प तड़प के' गाना गा रहे हैं। दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग दिखाई दे रही है।

महेश मांजेरेकर की पार्टी में इन सभी को किया गया था आमंत्रित
इंडियन आइडल 12 का समापन 15 अगस्त को पवनदीप राजन के विजेता के रूप में घोषित होने के साथ हुआ। सिंगिंग रियलिटी शो के प्रतियोगियों को फिल्म निर्माता और अभिनेता महेश मांजरेकर ने अपने जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया था। पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, सायली कांबले, शंमुख प्रिया, निहाल टौरो, आशीष कुलकर्णी और नचिकेत लेले को महेश मांजेरेकर ने जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने आवास पर आमंत्रित किया था। उन्होंने वास्तव के निर्देशक के साथ शानदार डिनर का आनंद लिया और समारोह में शामिल सलमान खान से मिलने का भी मौका मिला।

इंडियन आइडल 12
इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन ने प्रतिष्ठित ट्रॉफी और 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट कार अपने घर ले ली। अरुणिता कांजीलाल और सायली कांबले को क्रमशः प्रथम और द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया और उन्होंने रुपये की पुरस्कार राशि जीती। 5 लाख प्रत्येक। मोहम्मद दानिश और निहाल टौरो को तीन-तीन लाख रुपये के चेक दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications