Indian Idol 12: फिनाले से पहले शो को मिला नया होस्ट, क्या आदित्य नारायण का कटेगा पत्ता?
मुंबई, 14 अगस्त। टेलीविजन का मशहूर और विवादित सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' अब अपने आखिरी पड़ाव में पहुंच चुका है। शो के ग्रैंड फिनाले की तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं, कंटेस्टेंट से लेकर शो के जजों तक की दिल की धड़कन बढ़ी हुई है। फिनाले में इस बार कई तरह के ट्विस्ट देखने को मिल सकते हैं, ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि फिनाले में आदित्य नारायण को भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है और शो को एक नया होस्ट मिल गया है।

कुछ घंटे बाद शुरू होगा ग्रैंड फिनाले
'इंडियन आइडल 12' का ग्रैंड फिनाले कुछ घंटे बाद शुरू होने वाला है, इस दौरान शो के टॉप 6 कंटेस्टेंट्स एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे। बता दें कि फिनाले में पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल, निहाल तारो, मोहम्मद दानिश और स्याली कांबले के बीच ट्रॉफी के लिए जंग देखने को मिलेगी, लेकिन इससे पहले स्टेज पर टीवी एक्टर जय भानुशाली धमाकेदार एंट्री लेने वाले हैं। अगर आप ये सोच रहे हैं कि आदित्य नारायण का पत्ता कटने वाला है तो रुकिए जनाब, आपको बता दें कि जय भानुशाली होस्ट के तौर पर उनका साथ देते नजर आएंगे।

12 घंटे चलेगा ग्रैंड फिनाले
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 12 घंटे तक चलने वाले ग्रैंड फिनाले में जय भानुशाली और आदित्य नारायण शो को होस्ट करने की कमान संभालेंगे। अब तक के सबसे लंबे ग्रैंड फिनाले को होस्ट करने के लिए अकेले आदित्य नारायण को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ऐसे में उनकी मदद के लिए शो के मेकर्स ने एक बार फिर एक्टर जय भानुशाली को याद किया है। आपको बता दें कि कल यानी रविवार को 'इंडियन आइडल 12' के विनर के नाम से पर्दा उठ जाएगा।

फिलाने में आएंगे ये मेहमान
'इंडियन आइडल 12' के कंटेस्टेंट्स को लेकर पहले से ही शो काफी विवादों में रहा है, इस बीच ग्रैंड फिनाले को लेकर भी फैंस के बीच गॉसिप शुरू हो गई है। आपको बता दें कि फिनाले में कई बड़े टीवी और बॉलीवुड स्टार्स नजर आएंगे। शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है जिसमें शेरशाह स्टार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आए। इस बीच खबर है कि ग्रैंड फिनाले के मेहमानों की लिस्ट में सिंगर मीका सिंह, कुमार सानूस अलका यागनिक, सलमान अली, उदित नारायण और बीते सीजन्स के विनर्स का नाम शामिल है।

फिनाले में अंताक्षरी खिलाते नजर आएंगे अन्नू कपूर
फिनाले का एक और प्रोमो सामने आया है जिसके अनुसार, अनुभवी अभिनेता और पूर्व होस्ट अन्नू कपूर सेट पर 'आइडल की अंताक्षरी' की मेजबानी करते नजर आएंगे। रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 के फिनाले में एक मनोरंजक सेगमेंट होगा, जिसमें अन्नू कपूर सेट पर अंताक्षरी की मेजबानी करेंगे। इसमें दो टीमों के नाम तो वो ही होंगे लेकिन अन्न मलिक की टीम का नाम मजेदार रखा गया है। बेगाने हिमेश रेशमिया, अंजाने आदित्य नारायण और चौकाने अनु मलिक नाम की तीन टीम होगी। यह अंताक्षरी शो के अंत में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: इंडियन आइडल फिनाले: क्या पवनदीप-अरुणिता साथ में उठाएंगे ट्रॉफी? एक दिन पहले दोनों ने तोड़ी चुप्पी












Click it and Unblock the Notifications