इंडियन आइडल फिनाले: क्या पवनदीप-अरुणिता साथ में उठाएंगे ट्रॉफी? एक दिन पहले दोनों ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई, 14 अगस्त: इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। रविवार दोपहर 12 बजे इसका प्रसारण सोनी टीवी पर शुरू हो जाएगा, जिसके बाद देर रात तक विजेता का ऐलान होगा। अभी 6 कंटेस्टेंट्स बचे हुए हैं, जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल की। अब दोनों ने एक इंटरव्यू में शो में अपने एक्सपीरियंस को साझा किया है।

'ट्रॉफी से ज्यादा प्यार मायने'
कुछ दिनों से खबर आ रही हैं कि इस बार इंडियन आइडल के दो विनर होंगे। कुछ लोगों ने तो सोशल मीडिया पर यहां तक दावा कर दिया कि ये दोनों विनर पवनदीप और अरुणिता हैं। अब बॉलीवुडलाइफ को दिए इंटरव्यू में उन्होंने चुप्पी तोड़ी। अरुणिता ने कहा कि जनता ने हमें इतना प्यार, सराहना और प्रोत्साहन दिया है। ट्रॉफी से ज्यादा यही मायने रखता है।
Recommended Video

पवनदीप ने कही ये बात
वहीं पवनदीप भी उनकी बात से सहमत नजर आए। उन्होंने कहा कि हम इतनी दूर आ गए हैं। दर्शकों ने जो प्यार दिया, वही हमें विजेता बनाता है। अब किसी को विजेता घोषित करना और ट्रॉफी सौंपना महज एक औपचारिकता है। वहीं जब दो विनर का सवाल पवनदीप से हुआ, तो उन्होंने इस पर हैरानी व्यक्त की।

'दो विनर होना ऐतिहासिक'
पवनदीप ने कहा कि मैं ये नहीं कह सकता कि हम दोनों साथ में जीतेंगे। अगर इस बार दो विनर रहते हैं, तो ये वास्तव में ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पहले के 11 सीजन में ऐसा कभी भी नहीं हुआ। वैसे ट्रॉफी किसके हाथ जाएगी, ये तो एक दिन बाद पता चल जाएगा, लेकिन अरुणिता और पवनदीप इस बात से चिंतित या घबराए नहीं हैं कि सीजन कौन जीतता है।

गाए जाएंगे 200 गाने
एक दूसरी रिपोर्ट के मुताबिक इस बार इंडियन आइडल के फिनाले में 40 से ज्यादा एक्ट और 200 गाने होंगे। इसके अलावा एंकरिंग में आदित्य नारायण अकेले ना पड़ें, ऐसे में जय भानुशाली भी उनका साथ देने के लिए मौजूद रहेंगे। मेकर्स के मुताबिक रविवार को लगातार 12 घंटे तक शो का प्रसारण होगा। ये बहुत ही मुश्किल टॉस्क है, लेकिन उनकी टीम ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दानिश ने कही ये बात
वहीं दूसरी ओर इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मोहम्मद दानिश ने इंडियन आइडल को लेकर कई सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि सच कहूं तो मैं काफी उदास हूं, क्योंकि इंडियन आइडल का खूबसूरत सफर अब खत्म होने जा रहा है। भले ही शो को एक साल हो गया है, लेकिन ऐसा लगता है कि मैं कल ही इस शो में आया हूं। महीनों की मेहनत के बाद आखिरकार अब हम अपनी मंजिल पर पहुंच गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications